ब्रेकिंग
Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ...

Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी

सूरजपुर: सिरसी गांव में जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में युवक की आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर कर पिटाई कर दी. मारपीट करने वालों में महिला भी आरोपी बनीई गई हैं. मारपीट में जख्मी युवक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक ने कहा उसे जान से मारने की कोशिश की गई है.

जमीन विवाद में दर्जन भर लोगों ने युवक को पीटकर किया अधमरा

दरअसल बसदेई चौकी क्षेत्र के सिरसी गांव का रहने वाला चन्द्रभान कुशवाहा अपने खेतों को देखकर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान दर्जन भर लोगों ने उसे घेर लिया और जानलेवा हमला बोल दिया. मारपीट करने वालों में महिला भी शामिल थी. पीड़ित ने खुद बताया कि जमीन की पुरानी रंजिश कुछ लोगों के साथ चल रही है. उसी रंजिश के तहत उसपर हमला किया गया है. युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं. जिला अस्पताल में जख्मी युवक का इलाज जारी है.

मैं अपने खेतों को देखने के लिए गांव के बाहर गया था. जब मैं आम बगीचा ग्राउड के पास पहुंचा तो कुछ लोग लाठी डैंडे से लैस वहां पर खड़े थे. उन लोगों ने बिना कुछ कहे मेरे ऊपर हमला कर दिया. हमलावरों की नियत मुझे जान से मारने की रही थी. मेरे सिर और आंखों के पास गंभीर चोटें आई हैं: चंद्रभान कुशवाहा, जख्मी युवक

जिस जगह पर वारदात हुई उसी जगह से मैं गुजर रहा था. मैंने देखा कि कुछ लोग एक युवक को घेरकर मार रहे हैं. किसी तरह से युवक को बचाकर वहां से निकाला और परिवार वालों को सूचना दी: प्रत्यक्षदर्शी

पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. बसदेई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जो भी घटना वारदात में दोषी होगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आनी है. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: बर्नार्ड कुजूर, सीएसपी, सूरजपुर

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल

मारपीट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने जरूर ये दावा किया है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उनको पकड़ लिया जाएगा. पीड़ित के परिवार चाहते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए.