ब्रेकिंग
Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी... Babulal Marandi FIR: गिरिडीह के होटल में बैठक करने पर बाबूलाल मरांडी समेत 50 पर FIR, आचार संहिता उल्... Jharkhand Municipal Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां रवाना Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, 10 लाख के इनामी जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों मुठभेड़ हुई है. इस दौरान ऑपरेशन ट्राशी के तहत भारतीय सेना और SOG किश्तवाड़ ने मुठभेड़ के बीच जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत 2 को मार गिराया है. जबकि 1 आतंकी घायल बबताया जा रहा है. फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है. मारा गया एक आतंकी जैश का टॉप कमांडर 10 लाख का इनामी सैफुल्ला बताया जा रहा है.

किश्तवाड़ जिले के छातरू क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. भारतीय सेना और एसओजी किश्तवाड़ की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकियों को घेर लिया है. दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. इसी बीच सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. जबकि 1 आतंकी गोली लगने से घायल हुआ है. सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं. वहीं सेना द्वारा पूरे इलाके में ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

36 दिनों से किश्तवाड़ के जंगलों में चल रहा अभियान

सूत्रों के मुताबिक, पिछले 36 दिनों से किश्तवाड़ के जंगलों में लगातार आतंक विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान अब तक जैश का कुख्यात आतंकी आदिल मारा जा चुका है, जबकि 10 लाख का इनामी आतंकी सैफुल्ला और उसके दो साथी अभी भी जंगलों में छिपे हुए थे. मारा गया जैश का टॉप कमांडर 10 लाख का इनामी आतंकी सैफुल्ला बताया जा रहा है. फिलहाल सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है. इलाके में ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

कई इलाकों मोबाइल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

ताजा मुठभेड़ के बाद छातरू के पासरकुट समेत पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मुठभेड़ में एक आतंकी के घायल होने की भी सूचना मिली है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. एहतियात के तौर पर किश्तवाड़ के छातरू, सिंहपुरा, चिंगम और कौशल इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, ताकि आतंकी इंटरनेट के जरिए किसी से संपर्क न कर सकें. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर टॉप कमांडर समेत 2 को मारा गया है. जबकि 1 साथी घायल है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.