ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

Mayawati Slams Congress: एआई समिट में विवाद पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप; जानें विपक्ष के अन्य नेताओं ने क्या कहा

दिल्ली में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. चारों प्रदर्शनकारियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. सत्तारुढ़ बीजेपी की ओर से शर्टलेस प्रदर्शन का जमकर विरोध किया जा रहा है तो विपक्ष के कई दलों ने भी इस प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है. पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के साथ-साथ जगन मोहन रेड्डी ने भी कहा कि AI समिट में यूथ कांग्रेस ने हम सबको शर्मिंदा कर दिया.

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने आज शनिवार को इस प्रदर्शन की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया X पर कहा, “दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे, यह इवेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताए जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय तथा निंदनीय है.”

यह आचरण चिंताजनकः मायावती

उन्होंने आगे कहा, “अगर यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, लेकिन समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिंता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा तथा इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा.” मायावती की इस नाराजगी पर यूथ कांग्रेस ने अपने जवाब कहा, “आप BJP के लिए बैटिंग जारी रखिये, देश के लिए लड़ाई हम लड़ लेंगे.”

यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन पर YSR Congress Party के नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा, “कल AI समिट में यूथ कांग्रेस ने हम सबको शर्मिंदा कर दिया. हमारी पॉलिटिक्स कहां जा रही है. किसी को भी हमारे देश को नीचा नहीं दिखाना चाहिए. हमारे राजनीतिक मतभेद चाहे जो भी हों, हमें हमेशा दुनिया के सामने एक साथ रहना चाहिए.”

राजनीतिक नौटंकी के लिए सही नहींः KTR

वहीं भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख और पूर्व मंत्री केटी राम राव (KTR) ने भी इस प्रदर्शन पर निराशा जताई. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “यह बहुत बुरा है कि यूथ कांग्रेस के लोगों ने AI इम्पैक्ट समिट को छोटी-मोटी राजनीतिक नौटंकी के लिए चुना. विरोध के लिए ऐसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से हमारे महान देश भारत की इंटरनेशनल लेवल पर खराब इमेज बनेगी.”

उन्होंने आगे कहा, “लोकतंत्र में अलग-अलग राय होना आम बात है, लेकिन यह समझना बहुत जरूरी है कि विरोध कहां और कैसे करना है. राजनीतिक असहमति का एक समय और जगह होती है, और इंटरनेशनल समिट निश्चित रूप से उनमें से एक नहीं है.”

देश की हैसियत कम होती हैः लोकेश नारा

इस प्रदर्शन को लेकर आंध्र प्रदेश में सत्तारुढ़ तेलगू देशम पार्टी के महासचिव और मंत्री लोकेश नारा ने कहा, “कल AI समिट में यूथ कांग्रेस की वजह से हुई रुकावट से मैं हैरान और निराश हूं. यह ग्लोबल प्लेटफॉर्म एक उभरती हुई AI सुपरपावर के तौर पर भारत की बढ़ती लीडरशिप को दिखाने के लिए था. इतने बड़े इंटरनेशनल इवेंट को राजनीतिक तमाशे में बदलने से दुनिया के सामने हमारी सामूहिक हैसियत कम होती है.”