ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड में शनिवार अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. छीमका के पास एक बस और वन में भिड़ंत हो गई. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में ग्वालियर रेफर किया गया है. हादसा गौहद चौराहा थाना क्षेत्र गिल ढाबे के पास नेशनल हाइवे 719 पर हुआ है. टक्कर इतनी भीषण थी की वैन पूरी तरह चकनाचूर हो गई.

बारात छोड़ कर लौट रही थी बस, वैन से भिड़ी
जानकारी के मुताबिक, हादसा अल सुबह करीब 2 से 3 बजे के बीच का है. ग्वालियर इटावा हाईवे 719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका के पास गिल ढाबा के पास यह दर्दनाक घटना घटित हुई है. जानकारी के मुताबिक, यात्री बस भिंड से बारात को छोड़कर ग्वालियर जा रही थी. बस छीमका के पास गिल ढाबा के पास पहुंची, इस दौरान ग्वालियर से सवारियां लेकर भिंड की ओर आ रही वैन से बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें वैन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और वैन में सवार अन्य 6 लोग घायल हो गए.

मृतकों में 3 की शिनाख्त, दो अज्ञात
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि, बस से टकराकर वैन के परखच्चे उड़ गए. वहीं जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से 11 घायलों को गोहद अस्पताल लाया गया था. जहां पर चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि बाकी 6 गंभीर घायल लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है.

गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के मुताबिक, ”कार सवार मृतकों में से 3 की शिनाख्त हो चुकी है. जिनमें दतिया जिले के सेवड़ा निवासी जगदीश भदोरिया, भिंड के फार्मासिस्ट अतुल शिवहरे और भिंड के प्रदीप नामक युवक शामिल है. जबकि दो मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है.

ये लोग हुए हैं घायल
घायलों में मेहगांव थाना इलायची की मरोली निवासी संतोष और उनकी 10 वर्षीय बेटी किट्टू घायल है, 61 वर्षीय वृद्ध मीरा देवी, 50 वर्षीय सुखबीर सिंह, मेहगांव के रहने वाले 60 वर्षीय भोगी नाथ, गोहद के रहने वाले 61 वर्षीय मेवाराम घायल हुए हैं, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.