ब्रेकिंग
CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात; जगदलपुर का लालबाग डूबा, खातिगुड़ा बा... Raipur Crime News: नवरात्र गरबा में 'रेंट पर पार्टनर' देने का झांसा! ठगी का शिकार हुए युवक, पुलिस कम... J&K Govt Scheme 2026: महंगा एलपीजी सिलेंडर! जम्मू-कश्मीर सरकार देगी 6 फ्री सिलेंडर; 8.79 लाख लाभार्थ... Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ...

इंदौर की सोनम से भी शातिर निकली रांची की नीतू! सुपारी किलर से कराई पति की हत्या, ऐसे खुली इस ‘कातिल पत्नी’ की पोल

झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. मृतक की पहचान रांची जिले के हुसीर गांव निवासी विजय लोहरा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी पत्नी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी और वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस जांच में सामने आया कि नीतू देवी का एक युवक के साथ अवैध संबंध था. पति विजय लोहरा को जब पत्नी के इस संबंध की जानकारी मिली, तो उसने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया. पति का यह विरोध नीतू और उसके प्रेमी को नागवार गुजरा. दोनों ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या के लिए सुपारी दे दी.

अपहरण कर युवक की हत्या

पूरी प्लानिंग के तहत 10 फरवरी को विजय को कार में बैठाकर अपहरण कराया गया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल स्थित रिंग रोड की सर्विस सड़क पर सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया, ताकि पहचान और जांच में देरी हो सके. बाद में शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर पूरा मामला उजागर हो गया.

सुपारी किलरों की तलाश जारी

विजय लोहरा की हत्या के मामले में पत्नी नीतू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके प्रेमी और सुपारी किलरों की तलाश में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या के लिए कितनी राशि की सुपारी दी गई थी और साजिश में और कौन-कौन शामिल था.

गौरतलब है कि इससे पहले भी रांची जिले में अवैध संबंधों के चलते एक जघन्य हत्या का मामला सामने आ चुका है. सोनाहातू थाना क्षेत्र में हरिहर महतो नामक युवक की उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने पति और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. आरोपियों ने हरिहर का गला और निजी अंग काटकर शव को कांची नदी किनारे फेंक दिया था. इस मामले में सोनाहातू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुलोचना देवी और उसके पति छत्रपति महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.