ब्रेकिंग
झीरम घाटी पर विजय शर्मा: "शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि", डिप्टी सीएम के बया... बड़ी पहल: सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगी प्रदर्शनी, 'उन्नति की ओर एक पहल' में उमड़ी भ... इटारसी में हिट एंड रन: 8 साल की बच्ची को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार कार, अस्पताल में जिंदगी की जंग ... सुरों की महफिल: बैजू बावरा महोत्सव में गूंजा ध्रुपद संगीत, ऋत्विक सान्याल की जादुई प्रस्तुति ने मोह ... उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ ... हैरान करने वाली रिपोर्ट: जिस राज्य में 'आनंद विभाग' है, वहां हर दिन 42 लोग क्यों चुन रहे हैं मौत? जा... अजब-गजब चोरी: नीमच के 'लाडले' ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची... Cyber Fraud: एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट साफ! ऑनलाइन बांसुरी मंगाना रिटायर्ड शिक्षक को पड़ा भारी,... लाखों में कमाई! 3 मास्टर्स डिग्री वाले युवक ने शहर छोड़ जंगल में शुरू की हाईटेक फार्मिंग, जानिए कैसे... MP विधानसभा में भारी हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार में तू-तू मैं-मैं, 'औकात' तक पहुंची बात...

Sonipat News: मां की तेरहवीं में गांव आया था परिवार, इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर की खुदकुशी; जांच में जुटी पुलिस

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले से एक ऐसा सनसनीखोज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां जिला जेल परिसर के क्वार्टर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र 18 वर्षीय कमल है जोकि 12वीं कक्षा में पढ़ता है। घटना के दौरान उसके पिता सिरसा जिले के तेजाखेड़ा निवासी संदीप कुमार अपनी मां की तेरहवीं पर घर गए हुए थे। बहन भाई को फंदे पर लटका हुआ देखकर चिल्लाने लगी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।

संदीप कुमार जिला कारागार सोनीपत में जेल वार्डन हैं। वह अपने परिवार के साथ जेल परिसर स्थित क्वार्टर में रहते हैं। वह अपने बेटे-बेटी को कमरे पर छोड़कर पत्नी के साथ अपनी मां की तेरहवीं में गांव गए हुए थे। उनका बेटा कमल सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा का छात्र था। उसका मंगलवार को पेपर था लेकिन उसने सोमवार रात में ही फंदा लगा लिया। वह पढ़ाई को लेकर तनालिसव में था।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और घटना के बारे में छात्र के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।