ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज धनबाद दौरा, विधायक चंद्रदेव महतो के भाई के श्राद्धकर्म में होंगे शामिल

धनबाद: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को धनबाद पहुंचेंगे. वे सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के भाई के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय से इस संबंध में धनबाद जिला प्रशासन को आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके बाद प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, ट्रैफिक डीएसपी तथा सीओ प्रकाश कुमार ने बलियापुर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने हेलिपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और वीआईपी मूवमेंट को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बलियापुर हवाई पट्टी पर उतरेगा. इसके बाद 12 बजकर 35 मिनट पर वे सड़क मार्ग से बड़ादाहा फार्म हाउस के लिए रवाना होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे कुछ समय के लिए बड़ादाहा फार्म हाउस में रुकेंगे और शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट करेंगे.

कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर मुख्यमंत्री बलियापुर हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर के जरिए रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. वहीं, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गुरुवार को आगमन होना है. सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के भाई डॉ बुद्धदेव महतो के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री शामिल होंगे.