Recruitment Rules Controversy: पॉलिटेक्निक नियुक्ति नियमावली का विरोध तेज, नीड बेस्ड लेक्चरर्स ने खोला मोर्चा
रांची: राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कार्यरत नीड बेस्ड लेक्चरर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं. मुख्यमंत्री आवास के समीप बड़ी संख्या में एकत्रित इन शिक्षकों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा जारी पॉलिटेक्निक लेक्चरर नियुक्ति विज्ञापन का विरोध जताया. प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि नई नियमावली उनके साथ अन्यायपूर्ण है. इससे वर्षों से सेवा दे रहे लेक्चररों का भविष्य संकट में पड़ सकता है.