ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

Ranchi News: रांची में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

रांचीःएंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अमीन गणेश महतो एक व्यक्ति से जमीन मापी के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था. जिसकी लिखित शिकायत एसीबी में की गई थी.

एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार परिवादी रांची के सिल्ली निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी में लिखित शिकायत दी थी कि अमीन गणेश महतो के द्वारा उनकी जमीन की नापी, रिपोर्ट और नक्शा के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. वासुदेव महतो किसी भी हाल में रिश्वत देकर काम करवाना नहीं चाहता था. जिसके बाद उन्होंने मामले की लिखित शिकायत एसीबी में की. शिकायत मिलने के बाद एसीबी के पदाधिकारियों ने मामले की जांच की तो शिकायत सत्य पाई गई.

आठ हजार रुपये मांगी थी रिश्वत

अमीन ने वासुदेव महतो से जमीन की मापी और नशे को लेकर बड़ी रकम की मांग की थी, लेकिन वासुदेव महतो ने जब कहा कि उसके पास पैसे नहीं है तब 8000 में बात बनी. पैसे देने की बात वासुदेव महतो के द्वारा एसीबी को बताई गई. जिसके बाद अमीन को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को रिश्वत लेते उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

एसीबी की ओर से जारी की गई सूचना

आरोपी अमीन को गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में पूरी जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है. प्रेस रिलीज के अनुसार सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो द्वारा दिनांक-10.02.2026 को आवेदित भूमि की नापी की गई. नापी करने के पश्चात सिल्ली अंचल के अमीन गणेश द्वारा नापी रिपोर्ट और नक्शा के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी. परिवादी रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहता था. जिसके बाद उन्होंने एसीबी को आवेदन दिया.

आवेदन का विधिवत सत्यापन किया गया. सत्यापन में अंचल कार्यालय, सिल्ली, रांची में पदास्थापित अमीन गणेश महतो पर लगे आरोपों को सत्य पाया गया. इसके बाद परिवादी के लिखित आवेदन और सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची थाना कांड संख्या-08/26, दिनांक-18.02.2026, धारा-7(a) भ्रष्टाचार निवारण (संशो०) अधिनियम-2018 पंजीकृत कर प्राथमिकी अभियुक्त अमीन गणेश महतो को भ्र०नि० ब्यूरो, रांची के टीम द्वारा 8.000/-(आठ हजार) रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दिनांक-19.02.2026 को अंचल कार्यालय, सिल्ली, रांची से गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है.