ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

सावधान! 8 लाख रुपये मुफ्त पाने के चक्कर में मुरैना की महिला ने गंवाई अपनी जमा पूंजी, आप न करें ये गलती

मुरैना। ऑनलाइन ठग ने शहर के सिद्धनगर की महिला सुधा राठौर को आठ लाख रुपए का आफर देकर उससे अपने छह खातों में एक लाख 35 हजार रुपए की रकम सात घंटे में ट्रांसफर करा ली। ठगी से पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस से 15 दिन की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, सिद्धनगर के विवेक कान्वेंट स्कूल गली में रहने वाली सुधा राठौर 35 पत्नी रिंकू राठौर के मोबाइल फोन पर तीन फरवरी को कॉल आया जिसमें ऑनलाइन ठग रवि केवट ने झांसा देते हुए कहा कि उसके बैंक एकाउंट में आठ लाख रुपए का ऑफर आया है। वह चाहे तो उसे आज ही पा सकती है। लेकिन इसके उसे उसके बताए क्यूआर कोड पर एक लाख 35 हजार रुपए जमा करने होंगे।

चार लोगों से स्कैन कराकर रुपये ट्रांसफर करवा लिए

महिला बातचीत के दौरान ठग के झांसे में आ गई और उसने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच आठ ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठग द्वारा बताए क्यूआर कोड को अपने चिर-परिचित चार लोगों से स्कैन कराकर एक लाख 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

ठग द्वारा चाही गई रकम ऐंठने के बाद उसने महिला से संपर्क कट कर दिया तब सुधा राठौर की समझ में आई कि आठ लाख के लालच में उसने अपनी मेहनत की कमाई का पैसा दूसरों के खातों में ट्रांसफर कर दिया।