ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

Rajpal Yadav Demand: ‘जेलों को सुधार केंद्र बनाएं’, राजपाल यादव ने जेल के भीतर स्मोकिंग एरिया बनाने पर दिया बड़ा बयान

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली और वो सलाखों के पीछे से बाहर आए. चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने हाई कोर्ट का शुक्रिया भी अदा किया था. अब उन्होंने जेल के सिस्टम में सुधार को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने एक अजीब डिमांड भी कर डाली. उन्होंने कहा जेल में अलग से स्मोकिंग एरिया बनाने की बात कही.

अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर पहुंचे राजपाल यादव ने कहा, “जेल में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों की तरह ही सिगरेट पीने के लिए एक खास जगह तय होनी चाहिए.” उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि जेल सिस्टम को रीफॉर्म पर फोकस करना चाहिए न कि सिर्फ सजा देने पर.

राजपाल यादव ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “मेरी हाथ जोकर विनती है. हमारे देश में हमें नहीं मालूम कौन अपराधी है और कौन बेगुनाह. जेले भी आज के दौर के हिसाब से अपग्रेड होनी चाहिए. कई कैदी हैं, जिन्हें सजा हो चुकी है, उनका 10 साल से आचरण देखा जा रहा है, व्यवहार देखा जा रहा है. किसी से एक बार कोई गलती हो गई और वो पेशेवर (अपराधी) नहीं है.” वो कहते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति में भी तीन लाइफ लाइन मिलती हैं, तो इनको भी एक लाइफ लाइन दो. हो सकता है ये लोग देश की ताकत बनें. और न बदले तो फिर उनको जेल में डाल दो.

दो दिन नहीं करेंगे बात

राजपाल यादव ने ये भी कहा कि वो अगले दो दिनों तक मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनके परिवार में शादी है. उन्होंने कहा कि लीगल मामले से जुड़े सवालों के जवाब उनके वकील देंगे. उन्होंने ये भी कहा कि वो भारतीय नागरिक रहेंगे और अपने गांव के ही वोटर रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल पैसे कमाने पर फोकस रखना चाहता हूं न कि सहानुभूति मांगने पर.

क्यों जेल गए थे राजपाल?

राजपाल यादव एक फिल्म बनाई थी, जिसके लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये लिए थे. बाद में ये रकम ब्याज के साथ 9 करोड़ तक पहुंच गई थी. एक्टर ने कंपनी को चेक दिया, जो बाउंस हो गया. कोर्ट से कई बार उन्हें पैसे लौटाने का वक्त दिया गया पर वो ऐसा नहीं कर पाए. इसी महीने दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें और मोहलत देने से इनकार करते हुए सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसके बाद एक्टर को जेल जाना पड़ा. हालांकि अब कोर्ट ने 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद एक्टर को 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है.