ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस

रोहतक : शहर में बदमाशों का आतंक अभी भी जारी है। बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले की बात की जाए तो बदमाश ने कलानौर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखाकर लाखों की लूट की और फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 निवासी गोपाल सोनी ने दी शिकायत में बताया कि उसकी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 14 फरवरी की शाम को हिमांशु गर्ग नाम का एक युवक दुकान पर आया और एक सोने की अंगूठी, दो सोने की बालियां, कुल वजन करीब 10 ग्राम 100 मिलीग्राम, जिनकी कीमत 1,59,000 रुपये की खरीदी थी। आरोप है कि युवक ने भुगतान के बाद मोबाइल पर पेमेंट का फर्जी मैसेज भेज दिया। जब तक वह खाते में राशि की पुष्टि नहीं कर पाता दुकान पर आने तक युवक सोने के आभूषण लेकर फरार हो चुका था।

पीड़ित की शिकायत पर थाना कलानौर में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई अनिल द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।