ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोला मोर्चा

 रीवा। राज्य सरकार द्वारा भले ही परिवहन चेक पोस्ट को खत्म कर अवैध वसूली के आरोपों पर विराम लगाने का प्रयास किया गया। लेकिन नई व्यवस्था के तहत एक बार फिर परिवहन विभाग पर अवैधूली के आरोप लगने लगे हैं।

नेशनल हाईवे 30 पर स्थित जिले के परिवहन उड़न दस्ता टीम क्रमांक 2 की गाड़ी सोहागी पहाड़ पर खड़ी होकर वहां से निकलने वाले ट्रक ड्राइवर से प्रति चक्कर 1000 की मांग करते हैं। जब ट्रक ड्राइवर द्वारा रुपये नहीं दिए गए तो टीम ने कागज लेकर रख लिए।

प्राइवेट लोगों के जरिए वसूली

ट्रक ड्राइवर की सूचना पर मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता अरुण गौतम उर्फ कमांडो ने आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग की बोर्ड लगी गाड़ी में प्राइवेट लोग बैठते हैं, उनके द्वारा आए दिन घोषित चेक पॉइंट पर गाड़ी लगाकर यहां से निकलने वाले दूसरे राज्य के ट्रक चालकों से वसूली की जाती है।

शुक्रवार की देर रात मुझे सूचना मिली, तो मैं मौके पर पहुंचा। जब मैंने उससे पूछा कि वह कौन है तो वह बताने में असमर्थ रहा कि वह परिवहन विभाग का कर्मचारी है। हालांकि उसके पास से किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं ऐसा प्रतीत होता है कि अब परिवहन विभाग घोषित चेक पॉइंट पर अवैध प्राइवेट लोगों के भरोसे कर रहा है।

देर रात तक चला हंगामा

सुहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि कुछ ट्रक ड्राइवर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी गई थी। हालांकि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई है। जबकि पुलिस द्वारा कहा गया कि अगर कोई वसूली कर रहा है तो उसके खिलाफ शिकायत करनी चाहिए।

इसीलिए सक्रिय है परिवहन चेक पोस्ट का उड़न दस्ता

मामले की जानकारी देते हुए उपायुक्त मनीष त्रिपाठी परिवहन ने बताया कि मार्च में बकाया टैक्स सुनने के लिए रीवा एवं मऊगंज जिले में तीन उड़न दस्ता टीम गठित की गई है, जो की गाड़ियों को रोककर उनके दस्तावेज एवं ओवरलोड की कार्रवाई करती हैं। बीती रात अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर मेरे द्वारा यह कहा गया है कि अगर ऐसा हो रहा है तो आप थाने में शिकायत दर्ज करा दीजिए, पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।

अब तक थाने नहीं पहुंचे कांग्रेस नेता

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रात में मोबाइल पर सूचना कांग्रेस नेता अरुण गौतम द्वारा दी गई थी। हालांकि घटना के 12 घंटे व्यतीत हो जाने के बाद भी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

बकाया टैक्स की गाड़ी रोकी तो मचा बवाल

परिवहन विभाग के उड़न दस्ता टीम में मौजूद सदस्यों ने बताया कि स्थानीय व्यापारियों द्वारा रोड टैक्स एवं अन्य प्रकार के टैक्स जमा नहीं किए गए थे उनकी गाड़ी रोकी गई तो स्थानीय लोगों ने गाड़ी छुड़ाने का जबरन प्रयास किया। जब वह कामयाब नहीं हो सके तो उनके द्वारा विभाग पर ही अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अरुण गौतम ने आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग चेक पोस्ट बिंदु क्रमांक 2 के आड़ में लगातार वसूली कर रहा है। अगर समय रास्ते इस पर विभाग कार्रवाई नहीं करता है तो वह आंदोलन का रुख करेंगे।