ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, यूपी में बारिश और हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; जानें... Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ...

सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक मजेदार और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जिसने नेताओं-कार्यकर्ताओं के अनुशासन की पोल खोल दी. केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे की पुत्री के शादी समारोह के दौरान शिवपुरी में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान शादी मंडप में उनके स्वागत सत्कार के लिए ड्राई फ्रूट्स की टेबल सजाई गई थी. इस टेबल पर रखें ड्राई फ्रूट्स सिंधिया की पसंद के लाए गए थे.

सिंधिया के पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर मची लूट
शादी में शामिल होने आए सिंधिया के लिए ड्राई फ्रूट्स का बंदोबस्त किया गया था. मंत्री ने शादी के घर वालों का मान रखते एक-दो काजू-बादाम उठा लिए और वर-वधू को आशीर्वाद देकर रुखसत होने की बात कही. लेकिन यह क्या मंत्री सिंधिया जैसे ही वहां से पलटे नेता जो सिंधिया के साथ मौजूद थे वह उनके पीछे से ड्राई फ्रूट की टेबल पर रखें ड्राई फ्रूट्स उठाकर खाते हुए नजर आए. किसी ने मुठ्ठी में ड्राई फ्रूट्स भरे तो किसी ने अपनी जेब में. जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मेजबान को बढ़ानी पड़ी प्लेट
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मौजूद भाजपा नेता जो इस दौरान शादी समारोह में मौजूद थे, वह सिंधिया के पलटते ही जब ड्राई फ्रूट उठाते हुए नजर आने लगे तो मेजबान को शर्मिंदा होकर उनके सामने प्लेट हाथ में उठाकर परोसनी पड़ गई. जिससे शर्मिंदा होकर भाजपा के कई नेता किनारा करते हुए दिखाई दिए. हालांकि जब उन्हें बाद में एहसास हुआ कि उनकी इस हरकत का वीडियो बन गया है तो वह नजरे बचाते हुए वहां से निकल भागे. वायरल वीडियो पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं, किसी ने भाजपा के अनुशासन पर सवाल उठाए तो किसी ने कहा लगता है पहली बार काजू-बादाम खाए हैं.