ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली: पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में फ्लाईओवर पर एक कार में तीन लोगों के शव मिलने के मामले में पुलिस को सफलता है. पुलिस ने इस मामले में एक बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये मामला हत्या का है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां देखा कि एक कार में दो मेल और एक फीमेल की लाश थी. इसके बाद से दिल्ली मामले की जांच में जुटी थी.

दरअसल, पीरागढ़ी इलाके में गाड़ी से बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लाश मिली थीं. दिल्ली पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही थी. पुलिस के मुताबिक ये मामला हत्या का है.इस मामले में पुलिस ने कमरुद्दीन नाम के ढोंगी को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जांच शुरू की गई तो पुलिस को एक लीड मिली तो लोनी इलाके के एक बाबा तक पहुंचे. आगे की जांच में पता चला कि पैसों के लालच में लोग इस बाबा के पास आते है. ये बाबा पैसे दोगुने करने का दावा करता है.

पैसे दोगुने करने का चमत्कार

कार में जिन लोगों के शव मिले थे वो लोग भी पैसे लेकर उसी चमत्कार के लिए बाबा के पास गए थे. उस दिन उसने गाड़ी में बैठकर इन्हें कुछ मिलाकर दिया और मौका देखकर गाड़ी से उतर गया. आरोपी बाबा( मौलाना) के ऊपर पहले से ऐसे कही मामले है.लेकिन सबूतों के अभाव में पहले कई बार छूट चुका है. 2014 में इसके ऊपर पहला मुकद्दमा हुआ था. मृतकों के पास भी 2 लाख रुपए थे जो वो लेकर गए थे. तांत्रिक बाबा ने पीरागढ़ी में तीन हत्या समेत 6 कत्ल की बात कबूल की है.

आरोपी ने कबूला जुर्म

पीरागढ़ी में जिन तीन लोगों की हत्या हुई ,उनमें एक रणधीर जो दिल्ली के बापरोला गांव का रहने वाला था,वो करीब 200 करोड़ की संपत्ति का मालिक था. उसके पास 18 से 20 लाख महीने का किराया आता है, फिर भी वो धनवर्षा के चक्कर में 2 लाख रुपए लेकर बाबा के पास गया. बाबा हत्या करने के बाद 2 लाख रुपए लेकर भाग गया था.