ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

इंसानियत शर्मसार: दुकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, शव को सड़क पर फेंककर दुकानदार हुआ फरार

पानीप: पानीपत जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां गौशाला के नजदीक कबाड़ी की दुकान पर करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मौत के बाद दुकानदार परिजनों को फोन कर मजदूर के शव को बाहर निकाल कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद दुकानदार ने अपनी दुकान को बंद कर दिया और घसीट कर शव को सड़क पर फेंक दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक लखन ओमी कबाड़ी के पास पुरानी मोटरसाइकिल के पार्ट्स को खोलने का काम किया करता था। जब शाम को वह काम कर रहा था तभी उसे करंट लग गया। करंट लगने के बाद कबाड़ी ओमी ने लखन के घर फोन किया और कहा कि लखन को करंट लग गया है उसे ले जाओ और जल्दी आ जाओ। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो लखन दुकान के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा था, वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। आनन -फानन में परिजन लखन को पानीपत के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।