ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

Khunti News: खूंटी में फुलकू नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

खूंटी/रांची: जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत डोडमा गांव के पास फुलकू नदी के पास से बुधवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर तोरपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह नदी किनारे शव दिखाई देने के बाद इसकी जानकारी तुरंत तोरपा पुलिस और उप प्रमुख को दी गई. सूचना मिलते ही उप प्रमुख संतोष, तोरपा थाना प्रभारी मुकेश यादव और एसआई रोशन खाखा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

युवती की पहचान करने की कवायद जारी

थाना प्रभारी का कहना है कि युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के गांव-टोला, मोहल्लों और नजदीकी थानों से संपर्क किया जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवती नदी किनारे कैसे पहुंची और इस घटना में कौन-कौन शामिल हो सकता है.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के संकेत मिले हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट किया जाएगा कि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है या नहीं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और पहचान सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.