ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर्स हो रहे हैं शामिल

देश की राजधानी दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का आयोजन होने वाला है. एक सरकारी रिलीज के मुताबिक, यह इवेंट ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला ग्लोबल AI समिट होगा. नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस इम्पैक्ट समिट में AI पॉलिसी, रिसर्च, इंडस्ट्री और पब्लिक एंगेजमेंट पर बातचीत होगी. इस इवेंट में AI इंडस्ट्री और टेक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होने वाली हैं. चलिए आपको बताते हैं कि AI इम्पैक्ट समिट में कौन-कौन से बड़े टेक लीडर्स शामिल होने वाले हैं.

AI Impact Summit में कौन-कौन होगा शामिल?

भारत में AI इम्पैक्ट समिट में लगभग सभी बड़ी AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे. इसमें अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन, गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक के CEO Dario Amodei और मिस्ट्रल AI के CEO Arthur Mensch शामिल हैं.

इसके अलावा, Nvidia CEO Jensen Huang के भी AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने की पुष्टि हुई है. इस इवेंट में शामिल होने वाले टेक जगत के दूसरे बड़े नामों में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ, एडोब के CEO शांतनु नारायण, एक्सेंचर की CEO जूली स्वीट, क्वालकॉम के CEO क्रिस्टियानो अमोन और पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के CEO निकेश अरोड़ा शामिल हैं.

मेटा के पूर्व चीफ साइंटिस्ट और AMI लैब्स के फ़ाउंडर Yann LeCun भी समिट में शामिल होंगे. Yoshua Bengio को AI का गॉडफादर माना जाता है, समिट में इनके भी शामिल होने की पुष्टि हुई है. जहां तक ​​भारत के बड़े नामों की बात है, Reliance Industries के चेयरमैन Mukesh Ambani और Tata Sons के चेयरमैन Natarajan Chandrasekaran के इस इवेंट में शामिल होने की पुष्टि हुई है.

इसी के साथ इंफोसिस के को-फाउंडर और चेयरमैन Nandan Nilekani, भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, TCS के CEO K. Krithivasan, इंफोसिस के CEO सलिल पारेख और HCLTech की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ​​भी इस इवेंट में शामिल होंगे.