ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग

तेलंगाना में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की गई है. इस घटना की महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने पूरे मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता ने छगन भुजबल ने अमित शाह से मामले में दखल देने की मांग की है. साथ ही दोषियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने इस घटना को सामाजिक समानता की मूल भावना पर हमला बताया है. यह घटना छह फरवरी को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में घटी है. भुजबल ने शाह को लिखे पत्र में कहा कि महात्मा फुले जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों को निशाना बनाकर की गई घटनाएं प्रगतिशील सामाजिक चिंतन पर हमला हैं. उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक समाज में इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. छगन भुजबल ने इस घटना को समाज सुधार की विचारधारा पर जानबूझकर हमला बताया है.

ऐसी सजा दी जाए कि मिसाल बन सके

मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और शोषितों के सशक्तिकरण में फुले का योगदान अमूल्य है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण में महात्मा फुले का योगदान अमूल्य है. उनकी विरासत का अपमान करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाना चाहिए. NCP नेता ने मांग की कि आरोपियों को ऐसी सजा दी जाए कि मिसाल बन सके. उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा होगी.

सांसद चंद्रशेखर ने वीडियो शेयर कर दर्ज कराया विरोध

उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने एक्स पर घटना की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, तेलंगाना राज्य के संगारेड्डी ज़िले के तेल्लापुर गाँव में सामाजिक व शैक्षणिक क्रांति के अग्रदूत, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर कानून-व्यवस्था के रखवालों की मौजूदगी में दिनदहाड़े किया गया हमला न केवल कायरतापूर्ण और आपराधिक है. बल्कि यह करोड़ों अनुयायियों तथा मानवतावादी विचारधारा में आस्था रखने वाले समाज की भावनाओं पर सीधा हमला है.