ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक

बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक साथ चार जिगरी दोस्तों ने जहर पी लिया. घटना में तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना के बाद से इलाके में हाहाकार मचा हुआ है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई घटना को लेकर काफी हैरान-परेशान है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, जिले के कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव में चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ कीटनाशक दवा पील ली, जिसमें से तीन की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान राजा कुमार (20), सनी देओल (18) और अन्य नाबालिग के तौर पर हुई है. वहीं, एक नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है. यह चारों दोस्त एक साथ गांव या इलाके में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस करने काम करते थे.

मक्के के खेत में पिया कीटनाशक

शनिवार को इन सभी ने खाद की दुकान से एक कीटनाशक दवा खरीदी. बताया जा रहा है कि चारों ने गांव से कुछ दूरी पर जाकर मक्के के खेत में बैठकर बारी-बारी से कीटनाशक दवा को पी लिया. इस बात की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सभी को तुरंत खगड़िया के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पहले तो राजा और सनी ने और फिर एक नाबालिग ने दम तोड़ दिया. इसके अलावा, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी होते ही कनेरिया थाना अध्यक्ष तुरंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी. घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने उस जगह का भी मुआयना किया है, जहां चारों ने एक साथ कीटनाशक दवा खाई थी. पुलिस को मौके से दवा के सैंपल और प्लास्टिक के ग्लास भी मिले हैं. फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है कि आखिर चारों ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया.