ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...

Valentine’s Day 2026: वैलेंटाइन डे पर कपल्स में ट्रैवल का जबरदस्त क्रेज, होटल बुकिंग में रिकॉर्ड 175% का उछाल

वैलेंटाइन डे अब सिर्फ फूल, चॉकलेट और डिनर तक सीमित नहीं रहा. इस साल भारतीय कपल्स प्यार के इस मौके को खास बनाने के लिए ट्रैवल और गेटअवे पर खुलकर खर्च कर रहे हैं. होटल और ट्रैवल कंपनियों के आंकड़े बताते हैं कि वैलेंटाइन डे वीकेंड पर बुकिंग में जबरदस्त तेजी आई है. क्लियरट्रिप के मुताबिक, इस साल वैलेंटाइन डे के लिए होटल बुकिंग साल-दर-साल 175% तक बढ़ गई है.

छोटे लेकिन यादगार ट्रिप की बढ़ती पसंद

क्लियरट्रिप की चीफ ग्रोथ ऑफिसर मंजरि सिंघल के अनुसार, कपल्स छोटे और अनुभव-आधारित ट्रिप को तरजीह दे रहे हैं. गुवाहाटी के लिए बुकिंग में 60% से ज्यादा और कोलंबो के लिए 65% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि लोग छोटे इंटरनेशनल गेटअवे भी प्लान कर रहे हैं.

रिसॉर्ट्स और लीजर डेस्टिनेशन फुल होने के करीब

Araiya Hotels & Resorts की CEO अमरुदा नायर ने बताया कि उनके रिसॉर्ट पोर्टफोलियो में वैलेंटाइन डे बुकिंग 58% से 110% तक बढ़ी है. डेटा कंपनी RateGain के अनुसार, वैलेंटाइन वीकेंड पर होटल बुकिंग में 58% सालाना बढ़ोतरी हुई है. इसका मतलब है कि कपल्स अब एक रात के सेलिब्रेशन की बजाय डेस्टिनेशन स्टाइल छुट्टियों को चुन रहे हैं.

कपल्स ज्यादा खर्च और ज्यादा कस्टमाइजेशन को तरजीह दे रहे

Clarissa Group को जिम कॉर्बेट, गोवा और मुक्तेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों पर 7080% तक ज्यादा डिमांड दिख रही है. ITC Hotels को भी आगरा, जयपुर, गुरुग्राम और गोवा में मजबूत बुकिंग मिल रही है. होटल इंडस्ट्री का कहना है कि कपल्स न सिर्फ ज्यादा दिन रुक रहे हैं, बल्कि पर्सनलाइज्ड डाइनिंग, प्राइवेट सेटअप और खास रोमांटिक अनुभवों पर भी खर्च कर रहे हैं.

विदेश यात्रा और रूम रेट्स भी बढ़े

Pickyourtrail के मुताबिक, इंटरनेशनल ट्रैवल बजट सालाना आधार पर 2033% बढ़ा है. वहीं, Cox & Kings पर वैलेंटाइन से जुड़ी छुट्टियों की बुकिंग 50% बढ़ी है. होटल्स का कहना है कि रूम रेट्स पिछले साल से करीब 10% ज्यादा हैं, लेकिन फिर भी डिमांड मजबूत बनी हुई है. कुल मिलाकर, वैलेंटाइन डे अब सिर्फ एक दिन का जश्न नहीं, बल्कि कपल्स के लिए एक पूरा ट्रैवल और एक्सपीरियंस फेस्टिवल बनता जा रहा है.