ब्रेकिंग
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव...

Yuvraj Mehta Case: अवैध गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, नोएडा के बिल्डर की रिहाई के आदेश; पुलिस की प्रक्रिया को बताया गलत

साउथ वेस्ट दिल्ली के सागरपुर थाने का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सागरपुर थाने के SHO और दो महिला अधिकारियों को सुना और कुछ हद तक देखा भी जा सकता है. यह कोई आम वीडियो नहीं है, बल्कि इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर पुलिस और वकीलों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है.

दरअसल, इस वीडियो में शिकायत लेकर थाने पहुंची एक युवती को पुलिसकर्मी धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वह वकीलों के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें कहते हुए सुने जा सकते हैं. देखते ही देखते ही यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद वकीलों का गुस्सा का सातवें आसमान पर पहुंच गया. अगले ही दिन यानी गुरुवार को वकीलों का एक बड़ा हुजूम सागरपुर थाने पहुंच गया और फिर उन्होंने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी.

वकीलों ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग

वकीलों की भीड़ को देख थाने में हड़कंप मच गया. ऐसा कहा जा रहा है कि इस दौरान वकीलों को भला-बुरा कहने वाले SHO और दोनों महिला अधिकारी वहां से निकल गईं. प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने आरोपियों पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होगी, तो शुक्रवार को थाने का घेराव किया जाएगा. इस बात की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी एक्टिव हो गए और उन्होंने जांच शुरू कर दी.

SHO-महिला सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

शाम होते-होते दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के DCP अमित गोयल ने मामले में कार्रवाई करते हुए एसएचओ सागरपुर और एक महिला सब इंस्पेक्टर (SI) को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि एक अन्य महिला SI सस्पेंड किया गया है. इतना ही नहीं DCP ने सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के भी आदेश दिया है. कार्रवाई के बाद वकीलों की कोर्डिनेशन कमेटी ने आज होने वाले प्रदर्शन रद्द कर दिया.

क्या है वकीलों की राय?

दिल्ली हाई कोर्ट के वकील इशू जैन ने TV9 भारतवर्ष से बातचीत करते हुए कहा न्यायालय की गरिमा पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वर्दी का सम्मान है, लेकिन काला कोट भी संविधान की शपथ लेकर खड़ा है. एक अन्य दिल्ली हाईकोर्ट के वकील मनोज कुमार ने बताया कि सागरपुर पुलिस स्टेशन की घटना अत्यंत निंदनीय है, जहां पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं के खिलाफ अपशब्द, धमकी और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया. यह न केवल वकील समुदाय की गरिमा पर हमला है, बल्कि कानून के शासन और न्याय व्यवस्था की नींव को हिलाने वाला कृत्य है.