ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

Lok Sabha Update: भारी हंगामे के कारण पीएम मोदी का संबोधन रद्द, 8 सांसदों के निलंबन और नरवणे की किताब पर आर-पार; जानें अब कब होगा भाषण

संसद में सियासी शोले भड़क उठे हैं. इसका ट्रेलर आज पूरे देश ने देखा. आज पीएम मोदी संसद में शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने वाले थे. सबकुछ तय था. पूरा देश पीएम मोदी के जवाब का इंतजार कर रहा था. तभी अचानक ये खबर आई पीएम मोदी का संबोधन टल गया है. पीएम आज लोकसभा में जवाब नहीं देंगे. अब सवाल ये है कि इसकी वजह क्या है?

दरअसल, लोकसभा में विपक्ष में महिला सांसदों ने हल्ला बोल दिया. विपक्ष की कई महिला सांसद पीएम मोदी की कुर्सी तक पहुंची. महिला सांसदों ने पीएम की कुर्सी के प्रदर्शन किया. इनके हाथ में बैनर थे. पीएम की कुर्सी के पास महिला सांसदों ने की जमकर नारेबाजी भी की. वैसे आज भी संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ. नारेबाजी हुई.

विपक्ष का प्लान और इस फैसले की पूरी कहानी

सरकार से कई मसलों पर सवाल पूछे गए लेकिन पीएम मोदी के संबोधन का टलना अपने आप में बड़ी बात है. हालांकि कल राज्यसभा में पीएम मोदी जवाब देंगे. आपको सिर्फ 8 प्वाइंट में विपक्ष के प्लान और इस फैसले की पूरी कहानी बताते हैं

  • कहा जा रहा है विपक्षी सांसदों ने आज पूरा प्लान बना लिया था
  • विपक्ष संसद में करो या मरो पर उतारू था
  • लोकसभा में बहुत ज्यादा हंगामे की आशंका थी
  • तैयारी यहां तक थी कि पूरा विपक्ष वेल में आने को तैयार था
  • बताया जा रहा है सिर्फ विपक्ष के 4 सांसद सीट पर बैठे रहते. बाकी वेल में प्रदर्शन करते.
  • तो सवाल है क्या विपक्ष के इसी तेवर की वजह से संबोधन टालना पड़ा?
  • एक कहानी ये भी है कि पर्दे के पीछे विपक्ष को मनाने की कोशिश हुई थी
  • 3 घंटे की कोशिश के बाद भी बात नहीं बनी
  • गृह मंत्री अमित शाह और किरेन रिजिजू की कोशिश के बाद भी बात नहीं बनी.

विपक्ष के नेता पूछ रहे- क्या मोदी सरकार डर गई है?

पीएम मोदी का संबोधन टलने पर सियासत भी जबरदस्त हो रही है. विपक्ष के नेता पूछ रहे हैं क्या मोदी सरकार डर गई है? थोड़ी देर पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी से सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि सरकार महिला सांसदों से डर गई है. वहीं सत्ता पक्ष का ये कहना है कि विपक्ष महिलाओं को आगे कर रहा है. इन बातों से इतना तो स्पष्ट है संसद में अभी और हंगामा होने वाला है.

सरकार से अभी और तीखे सवाल पूछे जाने वाले हैं. आज संसद में बजट सत्र का छठा दिन था. संसद में कई मुद्दों पर आज भी जबरदस्त बवाल देखने को मिला. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई. संसद और संसद परिसर में 3 क्लेश देखने को मिले.

  • पहले सरेंडर वाले शोले हैं. विपक्ष के सांसदों ने आज नारेबाजी की. सरकार से कई गंभीर सवाल पूछे. आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के सामने सरेंडर मोड में है.
  • दूसरा क्लेश गद्दार बनाम देश के दुश्मन वाला है. कांग्रेस के कुछ सांसद संसद के मकर द्वार के पास प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान राहुल गांधी और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू का आमना सामना हुआ. गद्दार और देश के दुश्मन वाला संवाद हुआ.
  • तीसरा क्लेश है भारत और अमेरिका की ट्रेड डील वाला. इस पर सियासी दंगल लगातार जारी है. आज फिर विपक्ष के नेताओं ने सवाल पूछे. आज फिर सरकार ने संसद में जवाब दिया लेकिन बड़ी बात ये है कि कुछ गंभीर सवालों का सटीक जवाब सरकार अभी भी नहीं दे पाई है.

सत्ता पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त जंग

सत्ता पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त लड़ाई चल रही है. आज राहुल गांधी संसद में पूर्व आर्मी चीफ की किताब लेकर पहुंचे. उन्होंने कहा कि भारत के हर युवा को ये किताब देखनी चाहिए. राहुल पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी का मुद्दा लगातार उछाल रहे हैं. ये किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है लेकिन इस पर पॉलिटिक्स लगातार हो रही है. कहानी यही है कि सत्ता और विपक्ष में किताब बनाम किताब वाली लड़ाई चल रही है.

उधर, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में गांधी परिवार पर लिखी गई ऐसी किताबों का जिक्र किया जिनमें आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई हैं. दुबे ने सोनिया-इंदिरा गांधी से संबंधित 3-4 किताबों का जिक्र किया. स्पीकर बार-बार निशिकांत दुबे को टोकते रहे लेकिन वो बयान देते रहे. दूसरी तरफ विपक्षी हंगामा करते रहे .