ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई वारदात

पश्चिमी दिल्ली के रणहौला थाना इलाके के विकास नगर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स गली पर गिरा था. वो तड़प रहा था. तभी दो स्कूटी सवार युवक वहां से गुजरे. शख्स को देख वो वहां रुके. एक युवक स्कूटी से उतरा. तड़प रहे शख्स की मदद करने के बजाय वो उसका मोबाइल उठाकर ले गया. वापस लौटा और जेब भी टटोलने लगा. लेकिन जैसे ही उसकी नजर सीसीटीवी पर पड़ी, वो दोस्त के साथ वहां से रफूचक्कर हो गया.

शनिवार तड़के करीब 4 बजे के आसपास एक शख्स अचानक सड़क पर चक्कर खाकर गिर पड़ा और तड़पने लगा. सीसीटीवी फुटेज में ऐसा लग रहा है कि उसे दिल का दौरा या मिर्गी का दौरा पड़ा था. इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. स्कूटी पर पीछे बैठा युवक उतरा और सड़क पर बेसुध पड़े शख्स का मोबाइल फोन उठाकर चला गया. कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद वह वापस लौटा और उसकी जेब की तलाशी लेने लगा. जब जेब से कुछ नहीं मिला तो वो फिर से जाने लगा.

तभी उसकी नजर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ गई. उस वक्त जमीन पर पड़ा शख्स लगातार तड़प रहा था. कैमरा देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए. इसके बाद वह शख्स कई घंटों तक सड़क पर ही पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई.

सुबह शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे जब इलाके के लोग बाहर निकले तो उन्होंने सड़क पर शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के मारपीट या असॉल्ट के निशान नहीं मिले हैं. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी. वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी सवार युवकों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है. देखा जाए तो ये घटना दिखाती है कि आज की तारीख में इंसानियत नाम की चीज ही लोगों में जैसे मर सी गई है. युवक चाहते तो उस शख्स को अस्पताल पहुंचा सकते थे. हो सकता था कि उसकी जान बच जाती. मगर पैसे और मोबाइल के लालच में वो इंसानियत भूल गए.