ब्रेकिंग
High Court on MP-MLA Cases: नेताओं के पेंडिंग आपराधिक केसों पर हाई कोर्ट सख्त, जिला जजों को 15 दिन म... Delhi-Mumbai Expressway: फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो कारों की टक्कर में ... Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र की महिला डॉक्टर से कनाडा भेजने के नाम पर 9.60 लाख की ठगी, 'फर्जी बहन'... Punjab Accident: पंजाब में कहर बनी तेज रफ्तार Scorpio, बेकाबू होकर सीधे घर की दीवार फांद अंदर घुसी Hotel Sex Racket: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की रेड से मची भगदड़; 7 लड़कियों समे... Jalandhar-Pathankot Highway: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मां और मासूम बच्ची की दर्दनाक ... Punjab Data Privacy Row: पंजाब सरकार पर लोगों का पर्सनल डेटा जुटाने का आरोप, सुखपाल खैहरा ने PM मोदी... Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; जानें आपके ... Chandigarh-Himachal Connectivity: चंडीगढ़ से हिमाचल जाना होगा और भी आसान, फोर-लेन हाईवे से घंटों का ... Gold Rate Today: सोने के दाम में रिकॉर्ड उछाल, ₹1.60 लाख के पार निकला गोल्ड; जानें 4 फरवरी का ताजा भ...

Tragedy: खुशियां मातम में बदली! घर में चल रही थी शादी की तैयारी, हादसे में दूल्हे/युवक की दर्दनाक मौत; पसरा सन्नाटा

गन्नौर: गन्नौर में हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यहां मोटरसाइकिल जीटी पर खड़े बोलेरो पिकअप से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घर मे खुशियों का माहौल था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। फिलहाल पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी अनुसार मृतक 22 वर्षीय रोहित है, जोकि कोहिनूर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था। वह घने कोहरे के बीच रोजाना की तरह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह जीटी रोड स्थित बाल भवन स्कूल के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां गलत दिशा में खड़ी बोलेरो पिकअप से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद रोहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने गलत दिशा में बाइक खड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

28 फरवरी को थी शादी, परिवार में पसरा मातम

रोहित के परिजनों ने बताया की 28 फरवरी को उसकी शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और परिवार खुशी के माहौल में था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सारी खुशियां मातम में बदल दीं। रिश्तेदारों और गांव में शोक की लहर फैल गई। रोहित अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता की करीब 10 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह अपनी मां के साथ रहता था। बेटे की मौत के बाद मां बेसहारा हो गई है। गांव में हर आंख नम है।