ब्रेकिंग
मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा ने कहा, कानून, सबूत और सच्चाई सियासी जश्नों से कहीं ज्यादा मजबूत हैं Next on Netflix 2026: जेनिफर विंगेट से करण-तेजस्वी तक, नेटफ्लिक्स पर दिखेगा इन 7 टीवी सितारों का जलव... T20 World Cup Records: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 'डक' पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में द... ईरान-अमेरिका महायुद्ध की आहट? अमेरिकी युद्धपोत के पास पहुंचा ईरानी ड्रोन, फाइटर जेट ने मार गिराया AI का मार्केट पर प्रहार: नए AI टूल के आते ही शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़ WhatsApp Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को लगाई फटकार, उधर जुकरबर्ग की पुरानी चैट लीक होने स... Shakun Apshakun: दाईं या बाईं आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार इसके संकेत बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि...

Friendship vs Politics: “जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे”, 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आमने-सामने होंगे दो यार

हजारीबाग: झारखंड में निकाय चुनाव का बिगल बज चुका है. नगर निगम से लेकर नगर परिषद और नगर पंचायत तक में राजनेता चुनावी अखाड़े में उतर चुके हैं. इस दौरान गैर दलीय आधार पर चुनाव होने के बावजूद राजनीतिक पार्टियां भी अपने स्तर से प्रत्याशियों को प्रोजेक्ट कर रही है. इस बीच हजारीबाग नगर निगम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लोगों को आकर्षित कर रही है.

एक बीजेपी तो दूसरा संघ से जुड़ा है दोस्त

हजारीबाग नगर निगम से ही मेयर पद के लिए दो ऐसे नेताओं ने नामांकन किया है, जिनके बीच 20 सालों का दोस्ताना संबंध है. दोनों एक साथ घूमते थे, एक साथ एक दूसरे के लिए काम भी करते थे. जिसमें से मनोज कुमार गोप उर्फ टुन्नू गोप भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और संघ से 20 साल पुराना संबंध भी है. वहीं दूसरी ओर हजारीबाग के पत्रकार अरविंद राणा हैं, जो बाल काल से ही संघी हैं. चुनाव में दोनों आमने-सामने हैं.

जीते कोई भी, मेयर दोनों होंगे: टुन्नू गोप

दोनों दोस्तों ने एक साथ हजारीबाग नगर निगम से मेयर पद के लिए नामांकन किया है. नामांकन करने के बाद अरविंद राणा ने टुन्नू गोप से विजय होने का आशीर्वाद लिया. वहीं मीडिया से बात करते हुए टुन्नू गोप ने कहा कि चुनाव में अरविंद जीते या टुन्नू, मेयर दोनों होंगे. उन्होंने कहा कि अरविंद राणा छोटे भाई के समान है. चुनाव अपनी जगह, संबंध अपनी जगह है.

वहीं अरविंद राणा पिछले 20 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वह संघ से जुड़े रहे हैं. दोनों प्रत्याशी एक साथ संघ में शाखा भी लगाते हैं. कई कार्यक्रम में दोनों एक साथ मंच पर दिखे हैं. अरविंद राणा कहते हैं संघ के स्वयंसेवक हैं और नीति बनाकर काम करते हैं. उनका कहना है कि दोनों में कोई जीते देश विजय होगा, समाज विजय होगा, नगर विजय होगा.