ब्रेकिंग
मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा ने कहा, कानून, सबूत और सच्चाई सियासी जश्नों से कहीं ज्यादा मजबूत हैं Next on Netflix 2026: जेनिफर विंगेट से करण-तेजस्वी तक, नेटफ्लिक्स पर दिखेगा इन 7 टीवी सितारों का जलव... T20 World Cup Records: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 'डक' पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में द... ईरान-अमेरिका महायुद्ध की आहट? अमेरिकी युद्धपोत के पास पहुंचा ईरानी ड्रोन, फाइटर जेट ने मार गिराया AI का मार्केट पर प्रहार: नए AI टूल के आते ही शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़ WhatsApp Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को लगाई फटकार, उधर जुकरबर्ग की पुरानी चैट लीक होने स... Shakun Apshakun: दाईं या बाईं आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार इसके संकेत बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि...

Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अब खैर नहीं!

पलामू: जिले में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है. पुलिस ने संगठित अपराध, आर्म्स एक्ट, डकैती से जुड़े हुए अपराधियों को रडार पर लिया है. दरअसल जिन लोगों को रडार पर लिया गया है, वह पिछले पांच वर्ष के अंदर ही जेल से बाहर निकले हैं. पलामू पुलिस ने कहा कि 2021 के बाद से अभी तक 1214 आरोपी जेल से बाहर निकले हैं, जिन पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

आर्म्स एक्ट के 287, डकैती एवं लूट के 349, एनडीपीएस एक्ट के 476 और संगठित अपराध से जुड़े 102 आरोपी जेल से बाहर निकले हैं. पुलिस ने सभी की लिस्ट को एक जगह इकट्ठा किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

गैंगस्टर की सूची अलग से तैयार

पलामू पुलिस सभी आरोपियों के घर जा रही है और उनका भौतिक सत्यापन कर रही है. संगठित अपराध से गैंगस्टरों की सूची को अलग से तैयार किया गया है. उनके खिलाफ थाना में हाजरी की कार्रवाई की जा रही है और जमानतदारों का भी सत्यापन किया जा रहा है.

पिछले पांच वर्ष में जेल से छूटे हुए अपराधी जो आर्म्स एक्ट, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एवं संगठित अपराध से जुड़े हुए हैं, उनका सत्यापन किया जा रहा है. नक्सल घटनाओं से जुड़े आरोपियों का भी सत्यापन किया जा रहा है. 1214 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है और विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई हो रही है. – रीष्मा रमेशन, एसपी, पलामू

मनातू और टाउन थाना क्षेत्र में सबसे अधिक अपराधी रडार पर

पुलिस सबसे अधिक मनातू एवं टाउन थाना क्षेत्र से सबसे अधिक अपराधियों को रडार पर लिया है. मनातू में 282 जबकि टाउन में 177 अपराधियों को रडार पर लिया गया है. मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 44 गैंगस्टरों को चिन्हित किया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. मनातू में सबसे अधिक 194 लोग एनडीपीएस के आरोपी हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है.

नक्सल एवं नक्सलियों के समर्थकों को अलग से चिन्हित किया गया है और कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने चैनपुर के 106, सदर 105, छत्तरपुर 79, पांकी 70, बिश्रामपुर 57, हुसैनाबाद 49, हरिहरगंज 48, पाटन 44, तरहसी 44, पड़वा 33, लेस्लीगंज 29, पिपराटांड़ 27, नावाजयपुर 26, रेहला 19, हैदरनगर 18, नौडीहा बाजार 18, पांडू 15, सतबरवा 14, मोहम्मदगंज 12, उंटारी रोड 11, नावा बाजार 05 और रामगढ़ से 05 आरोपियों को रडार पर लिया है.