ब्रेकिंग
Haryana STF Success: गैंगस्टर बनने की राह पर थे 121 युवा, हरियाणा STF ने अपराध के जाल से निकाल कर दी... Haryana Faceless Property Registration: हरियाणा में जल्द शुरू होगा 'फेसलैस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन' पा... High Court on MP-MLA Cases: नेताओं के पेंडिंग आपराधिक केसों पर हाई कोर्ट सख्त, जिला जजों को 15 दिन म... Delhi-Mumbai Expressway: फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो कारों की टक्कर में ... Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र की महिला डॉक्टर से कनाडा भेजने के नाम पर 9.60 लाख की ठगी, 'फर्जी बहन'... Punjab Accident: पंजाब में कहर बनी तेज रफ्तार Scorpio, बेकाबू होकर सीधे घर की दीवार फांद अंदर घुसी Hotel Sex Racket: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की रेड से मची भगदड़; 7 लड़कियों समे... Jalandhar-Pathankot Highway: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मां और मासूम बच्ची की दर्दनाक ... Punjab Data Privacy Row: पंजाब सरकार पर लोगों का पर्सनल डेटा जुटाने का आरोप, सुखपाल खैहरा ने PM मोदी... Punjab Weather Update: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; जानें आपके ...

Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इस्तेमाल ‘टांगी’ भी बरामद

पलामूः जिले के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहर के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास में हुए तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में रविंद्र भुईयां और प्रमोद भुईयां शामिल है. दोनों आरोपी सहोदर भाई हैं. इसकी पुष्टि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की है.

एसपी ने बताया कि एक फरवरी को पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहर के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास में विजय भुईयां, उनकी पत्नी हेवंती देवी और उनके बेटे छोटू कुमार की टांगी एवं धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. जबकि हमले में विजय भुईयां की बहू और पोती गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं.

पुलिस के अनुसार कुछ दिनों पूर्व कुसड़ी गांव में महेशी भुईयां नामक व्यक्ति की बीमारी से मौत हुई थी. मौत के बाद महेशी के बेटों ने विजय भुईयां के परिवार पर हमला किया था और तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था. विजय भुईयां की पोती के फर्द बयान पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी. घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

अंधविश्वास में ट्रिपल मर्डर

एसपी ने बताया कि आरोपी रविंद्र भुईयां को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रमोद भुईयां को पांकी थाना क्षेत्र के इमली चौक से गिरफ्तार किया गया. प्रमोद भुईयां भागने की फिराक में था. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि अंधविश्वास में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि मृतक की पोती का दंडाधिकारी की मौजूदगी में फर्द बयान लिया गया था.

घटना में प्रयुक्त टांगी और चाकू बरामद

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल टांगी और चाकू को बरामद कर लिया है. एसपी ने बताया कि महेशी भुईयां 62 वर्ष के थे और उनकी सामान्य मौत हुई थी, लेकिन आरोपियों को शक था कि जादू-टोना के कारण महेशी की मौत हुई है. उसी शक में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. छापेमारी में एसडीपीओ मनोज कुमार झा, इंस्पेक्टर जीतराम महली, सब इंस्पेक्टर रबीन्द्र राहुल साय, आशुतोष रजक और रबीन्द्र कुमार शामिल थे.