ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत

सीधी: मूर्तला गांव में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. यहां आमने-सामने से आ रही 2 बाइकों की जबरदस्त टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि 1 युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल युवक इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इलाज के दौरान घायल युवक की भी मौत

मूर्तला निवासी अमित मिश्रा (24) सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था. वहीं, दूसरी दिशा से ग्राम अगडाल निवासी अंकुश बैस (17) रामपुर से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मूर्तला के पास दोनों बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकुश बैस की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अमित को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर 12 बजे उसकी भी मौत हो गई.

समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप

इस मामले में प्रधान आरक्षक महेंद्र विश्वकर्मा ने बताया, “हादसे में दोनों युवकों की मौत हो चुकी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. घटना किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है.” वहीं, प्रत्यक्षदर्शी रोहित शर्मा ने बताया, ” दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक थी और अचानक वे अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए. हादसे के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. यदि समय पर चिकित्सा सहायता मिल जाती तो शायद एक जान बच सकती थी.”

इस संबंध में चिकित्सक डॉ. अनूप सिंह ने बताया, “सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा था. एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था. जिसे तत्काल रीवा रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. आज (मंगलवार) को दोनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.”