ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

ससुर की हत्या कर बहू ने रची जिंदा जलाने की साजिश, ‘सीक्रेट’ छिपाने के लिए पार की हैवानियत की हदें

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. साइकिल से जा रहे एक 70 वर्षीय किसान पर अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगी दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना दलुरु जिले के पनरुति के पास कदमपुलियूर गांव में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मलिगमपट्टू गांव निवासी 70 वर्षीय किसान राजेंद्रन अपने दोस्त कंदन के साथ साइकिल चला रहे थे. तभी एक वैन में सवार बदमाशों उन्हें रोक लिया. इससे डरकर कंदन वहां से भाग गए. राजेंद्रन पर बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. यह पूरी घटना आप के सीसीटीवीन कैमरे में कैद हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. राजेंद्रन का शरीर 70% लग गया है. उन्होंने इलाज के लिए चेन्नई के किलपॉक मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था. वहां पर इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई.

अवैध संबंध में हुई हत्या

पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच के पता चलता है कि किसान की हत्या पारिवारिक विवाद या अवैध संबंध के चलते हुई है. बताया जा रहा है कि मणिकांतन नाम के एक व्यक्ति का राजेंद्रन की बहू के साथ अवैध संबंध था. राजेंद्रन ने इसका कड़ा विरोध किया था. पुलिस का कहना है कि मणिकांतन और उसके साथियों ने नफरत की वजह से इस घटना को अजंमा दिया है.

मामले में पुलिस ने मणिकांतन और उसके साथियों और राजेंद्रन की बहू को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना के बाद विपक्ष के नेता एडप्पाडी पलानीस्वामी ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि यह घटना तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का प्रमाण है.

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की सुनवाई ‘फास्ट ट्रैक’ अदालत के माध्यम से करने का निर्णय लिया है.