ब्रेकिंग
UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम... अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार

Haryana Police Bharti 2026: मौका चूक न जाए! कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, फौरन यहाँ से भरें फॉर्म

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। आवदेन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है।  अभी तक लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को पूरा सबमिट कर लिया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास आज रात यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का ही समय है। अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त समय फॉर्म भरने के लिए नहीं मिलेगा।

हरियाणा स्टाफ सिलेकशन कमीशन के चेयरमैन ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जोश है। स्वयं मैंने यह देखा है कि हमारे युवा साथी पूरे मनोयोग, मेहनत और निष्ठा के साथ पीएमटी एवं पीएसटी की तैयारियों में जुटे हुए है। सुबह हो या शाम, गांव-गांव में बच्चे मैदानों में दौड़ लगाते, अभ्यास करते और अपने लक्ष्य के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हरियाणा का युवा अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। युवाओं का यह समर्पण और लगन निश्चित रूप से प्रशंसनीय है और आने वाले समय में सफलता का आधार बनेगा।

नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को दिया था तोहफा

बता दें कि हाल ही में नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है। HSSC ने 5 हजार 500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5 हजार 61 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी।