ब्रेकिंग
Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स... JSLPS Women Cadre Protest: महिला सशक्तिकरण के दावे फेल? 8 महीने से नहीं मिला मानदेय, धरने पर बैठीं J... Palamu Encounter Update: पलामू एनकाउंटर में विदेशी हथियारों से हुई पुलिस पर फायरिंग! जानें मुठभेड़ क...

Surguja News: धान खरीदी का आखिरी दिन आज, लक्ष्य से दूर रहा प्रशासन; अन्नदाताओं में मायूसी, देखें सरगुजा संभाग का पूरा आंकड़ा

सरगुजा: संभाग के 5 जिलों में धान खरीदी के सरकारी आंकड़े मायूस करने वाले हैं. धान खरीदी समाप्त हो चुकी है और सरगुजा में अब भी करीब 33 हजार किसानों का टोकन तक नहीं कट सका है, यानी अब इन किसानों का धान नहीं खरीदा जाएगा. इन 33 हजार किसानों का धान तभी बिक सकेगा जब सरकार धान खरीदी की तारीख बढ़ाएगी. शनिवार और रविवार को धान खरीदी का काम बंद रहता है, अंतिम तिथि भले ही 31 जनवरी हो लेकिन धान खरीदी का काम तो शुक्रवार से ही बंद हो चुका है.

सरगुजा संभाग में पिछले और इस साल कुल धान खरीदी

सरगुजा सहकारी बैंक के चीफ मार्केटिंग सुपरवाइजर बीकेपी सिंह ने संभाग के सभी जिलों में धान खरीदी का आंकड़ा बताया.

  • सरगुजा संभाग में धान खरीदी का लक्ष्य 137 लाख 43000 क्विंटल था, जिसके विरुद्ध 115.70 लाख क्विंटल खरीदी हो चुकी है.
  • 2 लाख 21 हजार 411 किसानों का पंजीयन, उसके विरुद्ध 1 लाख 86 हजार 494 किसानों ने 30 जनवरी तक अपना धान बेचा है.
  • 34,917 पंजीकृत किसान का धान अभी भी बिक्री के लिए शेष है.

सरगुजा में जिले वार धान खरीदी के आंकड़े

  • सरगुजा जिले में पिछले साल 35 लाख 10 हजार क्विंटल की खरीदी हुई थी. जिसके विरुद्ध इस वर्ष 31 लाख 24 हजार धान की खरीदी हुई.
  • बलरामपुर जिले में गत वर्ष 28 लाख 55 हजार की क्विंटल खरीदी हुई थी. जिसके विरुद्ध 27 लाख 89 हजार इस वर्ष हुई है.
  • सूरजपुर जिले में 36 लाख 19 हजार खरीदी हुई. इस वर्ष 36 लाख 49 हजार खरीदी हो चुकी है.
  • कोरिया जिले में 13 लाख 71,000 क्विंटल की खरीदी हुई. उसके विरुद्ध इस वर्ष 11 लाख 86000 क्विंटल धान खरीदी.
  • मनेंद्रगढ़ में 9 लाख 55000 क्विंटल की खरीदी गत वर्ष हुई थी उसके अगेंस्ट में 8 लाख 54000 धान खरीदी इस साल हुई.

लगभग 33 हजार किसानों का नहीं बिका धान

चीफ मार्केटिंग सुपरवाइजर ने बताया कि पिछले साल 1 लाख 23 हजार क्विंटल के मुकाबले में अब तक कुल खरीदी 115.70 लाख क्विंटल है. 30 जनवरी को201 टोकन जारी हुए. उन्होंने कहा कि करीब 34,917 पंजीकृत किसानों में से ये टोकन के अनुसार 201 ही किसान अपना धान बेच पाएंगे बाकी के 33 हजार से ज्यादा किसान धान बेचने से बच जाएंगे.