ब्रेकिंग
RTE Reimbursement News: 14 साल से नहीं बढ़ी RTE प्रतिपूर्ति राशि! निजी स्कूलों ने दी नए सत्र में प्र... Durg Bar Association Election 2026: दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का मतदान संपन्न, 17 पदों के लिए 64 उम्मी... Wildlife News: जंगल में दिखा रहस्यमयी जीव! महुआ के फूल खाती 'उड़ने वाली गिलहरी' (Flying Squirrel) कै... Shocking Incident: सूने मकान में मिला लावारिस नवजात! जन्म देने के बाद मां ने छोड़ा, अब अस्पताल में म... Mahasamund Drug Haul: महासमुंद में 281 किलो गांजा जब्त! एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 5 तस्करों को क... National Highway News: नेशनल हाईवे अवैध कब्जा मुक्त! प्रशासन और पुलिस ने चलाया पीला पंजा, कई अवैध नि... Dhamtari Road Accident: धमतरी में मेटाडोर और कार की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल Phulo Devi Netam: 'नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया'; सांसद फूलो देवी नेताम का बड... भाजपा युवा मोर्चा में भरतेश बंसल को प्रदेश पदाधिकारी की जिम्मेदारी Phulo Devi Netam: 'नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया'; सांसद फूलो देवी नेताम का बड...

Harchoka News: लापरवाही ने छीनी जिंदगी! पोकलेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेत ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: राम वन गमन पथ हरचौका में पोकलेन मशीन की लापरवाही से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. रेत ठेकेदार की मनमानी के कारण यह हादसा हुआ, जिससे युवक की जान गई.घटना के बाद ग्रामीणों ने रेत ठेकेदार और पोकलेन ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

रेत परिवहन में लगे हाइवा गाड़ियों से सड़क खराब

रामवन गमनपथ हरचौका क्षेत्र में लंबे समय से अवैध एवं अनियंत्रित रेत उत्खनन किया जा रहा है. हरचौका में पीएमजीएसवाई योजना के तहत कुछ माह पूर्व सड़क निर्माण कराया गया था, लेकिन रेत परिवहन में लगे हाइवा वाहनों द्वारा ओवरलोडिंग के कारण सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई. इससे नाराज ग्रामीणों ने लगातार विरोध दर्ज कराया.

पोकलेन ऑपरेटर की गंभीर लापरवाही, युवक की मौत

ग्रामीणों के दबाव के बाद रेत ठेकेदार द्वारा सड़क में बने गड्ढों को भरने के लिए मुरुम डालने का काम कराया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक का ट्रैक्टर मुरुम लाते समय पलट गया. ट्रैक्टर को उठाने के लिए रेत ठेकेदार की पोकलेन मशीन लगाई गई, लेकिन पोकलेन ऑपरेटर की गंभीर लापरवाही के चलते ट्रैक्टर को असंतुलित अवस्था में छोड़ दिया गया. परिणामस्वरूप ट्रैक्टर दूसरी ओर पलट गया और पास में खड़ा युवक उसकी चपेट में आ गया.

अस्पताल ले जाने से पहले युवक की मौत

युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने रेत ठेकेदार और पोकलेन ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पता नहीं क्या हुआ कैसे हादसा हुआ. कुछ समझ में नहीं आ रहा है-दीप नारायण पांडे, परिजन

ट्रैक्टर का ट्रॉली पलटा, इसी वजह से युवक इसकी चपेट में आ गया –परमचंद पांडे, स्थानीय निवासी हरचौका

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध रेत उत्खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाई गई होती, तो यह हादसा नहीं होता. फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. ग्रामीणों ने मांग की है कि रेत ठेकेदार और पोकलेन ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

डॉक्टर राजीव कुमार रमन, बीईओ ने बताया कि एक 24 वर्षीय युवक को अस्पताल लाया गया था, जिसके सीने और सिर में चोट लगी थी. उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा.युवक हरचौका का रहने वाला है.