ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

Ghaziabad Crime: ढाबे पर मामूली कहासुनी और फिर सरेआम कत्लेआम, चाकूबाजी में 2 की जान गई, इलाके में भारी तनाव

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. टना गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के प्रगति विहार इलाके की है. वैष्णो ढाबे पर खाना खाने के विवाद चाकूबाजी हो गई. इस पूरी वारदात में 3 लोग घायल हुए हैं, जबकि दो लोगों की जान जा चुकी है. फिलहाल पुलिस की तरफ से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे का यह पूरा मामला बताया जा रहा है. कुछ युवक वैष्णो ढाबे पर खाने के लिए पहुंचे थे. यहां पर वे खाना खा ही रहे थे कि इसी दौरान उनकी ढाबे के कर्मचारी से तू-तू-मैं-मैं हो जाती है.

हालांकि इस बहसबाजी को वहां मौजूद लोगों ने शांत कराने की कोशिश भी की. लेकिन, यह शांत होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गया. पहले आपस में मारपीट हुई.

गली में पहुंचते ही हो गई चाकूबाजी

मारपीट के बाद सभी लोग बाहर निकल आए. ऐसा लगा जैसे पूरा मामला शांत हो गया है. हालांकि मामला शांत होने के बजाय और ज्यादा उलझ गया. ढाबे के पास में ही मौजूद गली में मारपीट एक बार फिर शुरू हो गई. इसी दौरान चाकूओं से कई बार हमला किया गया. इस चाकूबाजी में सत्यम और श्रीपाल की मौत हो गई. बाकी कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों मृत घोषित कर दिया. जबकि तीसरे का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों की मानें तो घायल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है.

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से पैदल ही फरार हो गए. हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच गई. सीसीटीवी की जांच के बाद फिलहाल पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही पूरी घटना की असल वजह पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है.

मौके पर जांच करने के बाद एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव नहीं जानकारी देते हुए बताया श्रीपाल बहराइच का रहने वाला था जो खुदा में एक किराए के मकान में रह रहा था. वहीं सत्यम की भी हत्या हुई है इनका एक तीसरा साथी और है जो अधिक नशे में होने के कारण बोल नहीं पा रहा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिक पैसे मांगने पर विवाद बढ़ा था. चाकू से हमला करने वाले युवकों की पहचान सूरज और राजन की पहचान हो चुकी है.