ब्रेकिंग
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ...

Ayodhya Bhadarsa Case: दोषी राजू खान को 20 साल की कैद, मोईद खान हुए बरी; भदरसा गैंगरेप केस में बड़ा फैसला

अयोध्या गैंगरेप मामले में कोर्ट ने राजू खान को बीस साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना लगाया है. पूराकलंदर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से जबरन गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान को दोष मुक्त कर दिया था. वहीं आज दूसरे आरोपी राजू खान को सजा सुनाई है.

अयोध्या के चर्चित भदरसा गैंगरेप मामले में पॉक्सो प्रथम कोर्ट ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने बीते दिन सपा नेता मोईद खान को बरी कर दिया था. वहीं आज नौकर राजू खान को 20 साल की सजा, ₹50000 का जुर्माना लगाया है. पीड़िता के परिजनों ने 29 जुलाई 2024 को मुकदमा दर्ज कराया था.

पीड़िता के परिजनों ने थाना पूराकलंदर में मामला दर्ज कराया था. कोर्ट में चली सुनवाई के बाद दोनों का डीएनए टेस्ट हुआ था. मोईद खान व राजू खान का डीएनए टेस्ट डीएनए टेस्ट कराया गया था. मोईद खान का डीएनए टेस् नेगेटिव पाया गया था. नौकर राजू खान का डीएनए टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था. हालांकि कोर्ट से बरी होने के बाद भी मोइद खान की जेल से बाहर आने की उम्मीद कम है, क्योंकि मोइद खान पर गैंगस्टर एक्ट लगा है. नाबालिक बालिका के गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोईद खान के बेकरी और शॉपिंग कंपलेक्स पर बुलडोजर चलाया था.