ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

गुंडागर्दी की सारी हदें पार! युवक को अगवा कर 3 घंटे बनाया बंधक, जबरन उतारी पगड़ी; रूह कांप जाएगी वारदात सुनकर

लुधियाना: शहर में बेखौफ बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरेआम अपहरण और मारपीट की वारदातें आम होती जा रही हैं। ताजा मामला गिल रोड नहर के पास का है, जहां कुछ हमलावरों ने न केवल एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसे बंधक बनाकर उसकी पगड़ी तक उतार दी और गहने लूट लिए। इस मामले में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने न्यू हरकृष्ण नगर के रहने वाले सतनाम सिंह की शिकायत पर आरोपी अमन, आर्यन, हरमन सियापा, जीता और उनके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 24 जनवरी को वह अपने दोस्त राजवीर और हरजोत के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ITI से गिल रोड नहर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे दोषियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को जबरन अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बिठाया और उसे हरमन सियापा के घर ले गए। जहां उसे करीब 3 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा। इस दौरान बदमाशों ने उस पर किरच, दात, पंच, स्लगर और कड़ों से जानलेवा हमला किया। दरिंदगी की हदें पार करते हुए हमलावरों ने युवक की पगड़ी तक उतार दी और उससे जबरन माफी मंगवाई।

इस पूरी घटना का आरोपियों ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया ताकि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा सके। मारपीट के साथ-साथ आरोपियों ने लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने उसके गले से चांदी की चेन और हाथ से ब्रेसलेट छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।