ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

Road Accident: दवा लेने जा रहे पति-पत्नी के साथ दर्दनाक हादसा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बहरामपुर: यहां एक दिल दहला देने वाले हादसे में छोटे बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी को एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि पति और उनकी बेटी सुदीक्षा को मामूली चोटें आईं।

उधर, पूरी घटना सड़क किनारे दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। बातचीत के दौरान मृतक महिला के पति सुरेश कुमार, भाई हैप्पी, गांव मरारा के सरपंच नारायण सिंह, संजीव कुमार पूर्व सरपंच, राजू, सुरिंदर पाल सरपंच श्रीरामपुर व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि पति-पत्नी अपनी मोटरसाइकिल पर बेटी के लिए दवा लेने जा रहे थे, जब वे बहरामपुर के पास पहुंचे तो एक प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस हादसे में पत्नी की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि पति और बेटी सुदीक्षा को मामूली चोटें आईं। इस बीच, पूरी घटना सड़क किनारे दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। मृतक महिला की पहचान सुदेश कुमारी (44), पत्नी सुरेश कुमार, निवासी मराड़ा के रूप में हुई है। संपर्क करने पर बहरामपुर पुलिस स्टेशन के हैड साहिल पठानिया ने कहा कि परिवार वालों ने आज पुलिस को सूचित कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।