ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

Sonipat Court Verdict: गर्भवती युवती की निर्मम हत्या के आरोपी को उम्रकैद की सजा, सोनीपत की अदालत ने तरेरी आंखें

सोनीपत : सहमति संबंध में रह रही 8 माह की गर्भवती युवती की निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. जसबीर सिंह की अदालत ने दोषी राहुल को उम्रकैद के साथ 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को आठ माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

बता दें कि मामला 28 अगस्त, 2021 की आधी रात का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार यूपी के जिला शामली के गांव ऊण निवासी प्रगति पिछले दो वर्षों से सोनीपत के प्याऊ मनियारी निवासी राहुल के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल ने प्रगति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आग लगने के बाद प्रगति ने राहुल को पकड़ लिया, जिससे आरोपी भी झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान प्रगति की मौत हो गई। मृतका उस समय आठ माह की गर्भवती थी, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया। प्रगति ने इलाज के दौरान दिए गए अपने बयान में पूरी घटना का उल्लेख किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच और सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पुख्ता साक्ष्य पेश किए, जिनके आधार पर अदालत ने राहुल को दोषी ठहराया।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह अपराध अत्यंत जघन्य और अमानवीय है, जिसमें एक गर्भवती महिला की जान गई। इसी को ध्यान में रखते हुए दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। फैसले के बाद पीड़िता के परिजनों ने न्यायालय के निर्णय पर संतोष जताया और कहा कि उन्हें न्याय मिला है।