ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में फिर पलटेगा मौसम, यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; जानें अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेगी. वहीं 1 फरवरी को बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. जिस कारण ठंड बढ़ेगी. IMD ने 1 फरवरी के बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है. हालांकि दिल्ली में AQI अभी भी कई स्थानों पर 300 के पार बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिस कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है. आज मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. हालांकि आसमान ने बादल छाएं रहेंगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है. वहीं यूपी के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में कहां कितनी AQI?

  • अलीपुर – 275
  • आनंद विहार – 325
  • अशोक विहार – 311
  • बवाना – 303
  • चांदनी चौक – 311
  • डीटीयू, दिल्ली – 295
  • लोधी रोड – 158
  • मंदिर मार्ग – 181
  • मुंडका – 313
  • नेहरू नगर – 318

हिमाचल में कल बर्फबारी और बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सो में बारिश और बर्फबारी की संंभावना है. 2 और 3 फरवरी को भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में आज और कल के लिए कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

मौसम विभाग ने 29 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं और 31 जनवरी को भी मौमस ऐसा ही रहने का अनुमान है.

यूपी के कई जिलों में अलर्ट

यूपी के कई जिलों में में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के लिए 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच फिर बारिश हो सकती है. वहीं IMD ने राज्य के 15 जिलों में आज घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी आदि कई जिले शामिल हैं.

एमपी के कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज एमपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं राज्य के लोगों को अभी शीतलहर से छुटकारा नहीं मिलेगी की उम्मीद है. वहीं राजस्थान में 29 से 31 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान कई हिस्सो में ओले भी पड़ सकते हैं.