ब्रेकिंग
मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा ने कहा, कानून, सबूत और सच्चाई सियासी जश्नों से कहीं ज्यादा मजबूत हैं Next on Netflix 2026: जेनिफर विंगेट से करण-तेजस्वी तक, नेटफ्लिक्स पर दिखेगा इन 7 टीवी सितारों का जलव... T20 World Cup Records: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 'डक' पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में द... ईरान-अमेरिका महायुद्ध की आहट? अमेरिकी युद्धपोत के पास पहुंचा ईरानी ड्रोन, फाइटर जेट ने मार गिराया AI का मार्केट पर प्रहार: नए AI टूल के आते ही शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़ WhatsApp Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को लगाई फटकार, उधर जुकरबर्ग की पुरानी चैट लीक होने स... Shakun Apshakun: दाईं या बाईं आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार इसके संकेत बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि...

मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी इमरान को भेजा जेल, 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर फैसला

मिर्जापुर में जिम के आड़ में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमैल करने और धर्मांतरण कराने के गिरोह के मुख्य सरगना इमरान खान को पुलिस दिल्ली से मिर्जापुर लेकर पहुंची. शाम 4 बजे पुलिस मिर्जापुर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद आरोपी इमरान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में अब तक पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इन आरोपियों के बैंक खाते भी पुलिस ने सीज कर दिए हैं. साथ ही इनकी कई गाड़ियां बरामद कर ली है.

मिर्जापुर धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी इमरान को कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम कोर्ट में पुलिस ने पेश किया गया था. आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिहं की कोर्ट में पेश किया गया. सीजेएम राहुल कुमार सिंह ने पुलिस को रिमांड नहीं दी. इमरान को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहती थी. आरोपी इमरान को लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया था. फंडिंग और धर्मांतरण के आरोपी इमरान के पास है अकूत सम्पत्ति होने का खुलासा हुआ है.

कई शहरों में केस दर्ज

कई शहरों में इमरान के खिलाफ गलत प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर केस दर्ज हैं. आरोपी ज्यादातर दुबई और मलेशिया में रहता था. मुकदमा दर्ज होने के बाद देश छोड़ कर फरार होने की फिराक में था. इमरान जिले में जमीन की प्लाटिंग का काम उद्योगपतियों, राजनेताओं के पैसे से करता था. जिम के लिए इमरान फंडिंग कर अपने भाई और रिश्तेदारों को चलाने को देता था.

पुलिस ने की थी कार्रवाई

मामले की शिकायत के बाद पुलिस लगातार एक्शन कर रही है. दरअसल, दो लड़कियों ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और चार जिम सेंटरों को सील कर दिया था. ये सभी जिम आरोपी इमरान के भाई और रिश्तों द्वारा चलाए जा रहे थे.