ब्रेकिंग
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ...

Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशंका

पंजाब के सरहिंद क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक संदिग्ध विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया. यह धमाका विशेष रूप से मालगाड़ियों के लिए बनाए गए ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ पर खानपुर फाटकों के पास हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया और पटरी के परखच्चे उड़ गए. विस्फोट उस समय हुआ जब एक मालगाड़ी ट्रैक से गुजर रही थी.

धमाके की चपेट में आने से मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में मालगाड़ी के सुरक्षा अधिकारी अनिल शर्मा (DFCC सुरक्षा अधिकारी) को मामूली चोटें आईं. गनीमत रही कि यह फ्रेट कॉरिडोर था और उस वक्त वहां से कोई सवारी गाड़ी नहीं गुजर रही थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.

जांच के घेरे में ‘RDX’ का इस्तेमाल

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस ने इस धमाके में RDX जैसे शक्तिशाली विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका को नकारा नहीं है. जांच एजेंसियां इस बिंदु पर गहराई से काम कर रही हैं कि क्या यह किसी बड़ी साजिश या रेल नेटवर्क को निशाना बनाने की कोशिश थी. मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम (FSL) को बुलाया गया है ताकि विस्फोटक की सटीक प्रकृति का पता लगाया जा सके.

प्रशासन और पुलिस का आधिकारिक बयान

विस्फोट के बाद जिले के आला अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए. जिला पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि घायल अधिकारी पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. रेलवे और पुलिस प्रशासन अब युद्ध स्तर पर ट्रैक की मरम्मत के काम में जुटा है ताकि मालगाड़ियों का संचालन फिर से बहाल किया जा सके. फिलहाल, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश जारी है. बता दें कि दो दिन बाद गणतंत्र दिवस से. उससे पहले ये घटना घटी है, जिससे लोग दहशत में हैं.