ब्रेकिंग
धान खरीदी में लापरवाही पर एक्शन: 25 केंद्र प्रभारियों को नोटिस, उप पंजीयक ने दिया 3 दिन में धान जमा ... Sugar Factory Failure: करोड़ों की लागत और नतीजा शून्य! 'सफेद हाथी' बना ये शक्कर कारखाना, पेराई के आं... JNU में 'नक्सलवाद' का अंत! ABVP ने निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा, छात्रों ने कहा— "देश के लिए गौरवपूर... Bhilai Cricket Glory: भिलाई के प्रतीक गंधर्व का जलवा! NCA के अंडर-16 एलीट कैंप में चयन, छत्तीसगढ़ के... Karidhar Nala Action: वन विभाग का बड़ा एक्शन! करहीधार नाला में घेराबंदी कर पकड़ी साल के लट्ठों से भरी ... Dhamtari News: नगर निगम में 'वाहन' पर संग्राम! ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंच रहीं महिला सभापति, मेयर ने बत... MP School Fee Scam: डुप्लीकेट ISBN मामले में स्कूल संचालकों को हाई कोर्ट से झटका, राहत देने से साफ इ... MP School Fee Scam: डुप्लीकेट ISBN मामले में स्कूल संचालकों को हाई कोर्ट से झटका, राहत देने से साफ इ... Tikamgarh Crime: टीकमगढ़ में दरिंदगी! 10 साल की आदिवासी बच्ची की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, खेत में ... Shajapur Road Accident: शाजापुर में भीषण भिड़ंत! जननी एंबुलेंस और ऑटो की टक्कर में 4 लोग गंभीर घायल

मानसा: नशे की ओवरडोज से 20 साल के युवक की मौत, दोस्त पर लगा जानबूझकर अधिक डोज देने का आरोप

मानसा -शहर निवासी एक युवक द्वारा अपने दोस्त के नशे की ओवरडोज देने से उसकी मौत हो गई है। थाना सिटी-2 पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृत्क के परिवारिक सदस्यों का आरोप है कि उनके बेटे को जान बुझकर ओवरडोज दी और वहा उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि उनके लड़के शिवम कुमार (20)को उसका दोस्त गौतम गोटा लोहड़ी वाले दिन अपने साथ हरियाणा के नरवाना ले गया। नरवाना में गौतम गोटा ने खुद को कम डोज वाला और उनके बेटे को अधिक डोज वाला टीका लगा दिया और गौतम उसको वहां छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद गाड़ी से शिवम कुमार मानसा पहुंचा और उसे तकलीफ होने के बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जिसे डाक्टरों ने बठिंडा के एम्स में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज दौरान उसकी 20 जनवरी को मौत हो गई। थाना सिटी-2 मानसा के एएसआई गुलजीत सिंह ने बताया कि शिवम कुमार की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के पिता अनिल कुमार के बयान पर गौतम गोटा खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।