ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

Iran Border Crisis: ईरान की सरहद पर क्यों जुटे इस्लामिक स्टेट के 7 हजार आतंकी? दुनिया भर में मचा हड़कंप

अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए सीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाकों से इस्लामिक स्टेट (ISIS/ISIL) से जुड़े करीब 7,000 संदिग्ध आतंकियों को इराक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह इलाका इराक की उस सीमा के पास है, जो आगे चलकर ईरान से भी जुड़ती है. सवाल उठ रहा है आखिर इन आतंकियों को अचानक यहां क्यों शिफ्ट किया जा रहा है?

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला हाल ही में हुई जेल से भागने की घटना (जेलब्रेक) के बाद लिया गया. सीरिया में सरकारी सेना उन इलाकों में आगे बढ़ रही है, जो लंबे समय से अमेरिका समर्थित कुर्द बलों (SDF) के नियंत्रण में थे. इन इलाकों में कई ऐसे जेल और कैंप हैं, जहां ISIS लड़ाके और उनके परिवार रखे गए थे. हालात बिगड़ते देख अमेरिका को डर था कि बड़े पैमाने पर आतंकी फरार हो सकते हैं.

पहली खेप इराक पहुंची

अमेरिकी सेना ने बुधवार को पुष्टि की कि हसाका (Hasakah) स्थित एक डिटेंशन सेंटर से 150 ISIS संदिग्धों को इराक के सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया है. अमेरिका का कहना है कि आगे चलकर 7,000 तक आतंकियों को इराकी जेलों में शिफ्ट किया जा सकता है. इराक की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इस कदम को मंजूरी दी है. इराकी सरकार ने साफ कहा किइराकी और विदेशी आतंकियों को सरकारी जेलों में रखा जाएगा. पहली खेप में ऐसे आतंकी शामिल हैं, जिन पर निर्दोष इराकियों की हत्या के आरोप हैं.

SDF पीछे हटी, सीरियाई सेना आगे बढ़ी

अब तक इन जेलों की सुरक्षा कुर्द नेतृत्व वाली SDF करती थी. लेकिन जैसे-जैसे सीरियाई सरकार ने उत्तर-पूर्वी इलाकों में नियंत्रण बढ़ाया, SDF कई जगहों से पीछे हट गई. इस दौरान अल-होल कैंप, जहां ISIS लड़ाकों के परिवार रहते हैं, वहां भी नियंत्रण बदला. हाल ही में सीरियाई सरकार और SDF के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ है.

कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है अमेरिका

अमेरिका ने कहा है कि हम इराकी सरकार समेत क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. आतंकियों का सुरक्षित ट्रांसफर जरूरी है, ताकि ISIS दोबारा संगठित न हो सके. अमेरिका को डर है कि अगर ये आतंकी खुले, तो इराक, सीरिया ही नहीं, पूरे क्षेत्र यहां तक कि ईरान की सीमा तक अस्थिरता फैल सकती है. भले ही ISIS को 2017 में इराक और 2019 में सीरिया में हार मिली हो, लेकिन संगठन के स्लीपर सेल आज भी सक्रिय हैं. यही वजह है कि अमेरिका कोई जोखिम नहीं लेना चाहता.