ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

खंडवा में दरिंदगी की हदें पार! राक्षस बना पिता, 15 साल की बेटी से किया रेप; दिव्यांग मां सुन नहीं सकी मासूम की चीखें

मध्य प्रदेश के खंडवा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां पिपलोद थाना क्षेत्र में एक हैवान पिता ने 15 साल की बेटी के साथ रेप किया. पीड़िता पिता की धमकियों से इतनी घबराई थी कि वह यह बात किसी को भी नहीं बता पा रही थी. मां कानों से सुन नहीं सकती थी. एक महिला रिश्तेदार जब घर आई तो बेटी ने हिम्मत जुटाकर पिता की घिनौनी करतूत के बारे में बताया. उसके बाद रिश्तेदार पीड़िता को थाने ले गई. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, 15 साल की पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है. पीड़िता का आरोप है कि दो माह पहले नवंबर 2025 में पिता घर पहुंचा. उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया. फिर उसे धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसकी हत्या कर देगा. पीड़िता घबराई हुई थी. मां कानों से सुन नहीं पाती थी. इसलिए वह उन्हें भी बता नहीं पाई.

रिश्तेदार को बताई आपबीती

पीड़िता को डर था कि पिता को भनक लगी तो वह उसे जान से मार देगा. फिर पीड़िता के घर एक महिला रिश्तेदार पहुंची. पीड़िता डरी थी. उसके व्यवहार में बदलाव देख रिश्तेदार ने उससे बातचीत की, तब जाकर उसने पिता द्वारा किए गए यौन शोषण के बारे में बताया. महिला रिश्तेदार इस घटना से आहत थी. वह बालिका को लेकर थाने पहुंची और पिता को गिरफ्तार करने की मांग की. फिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की.

नशे मे बेच दी जमीन जायदाद

पीड़िता की एक बहन भी है. पीड़िता आठवीं कक्षा तक पढ़ी है. वह पढ़ाई में होशियार थी. लेकिन पिता नशे का आदी था. वह शराब के साथ गांजा भी पीता था. नशे के लिए उसने जमीन-जायदाद बेच दी. बेटी की पढ़ाई भी छुड़वा दी. परिजन ने बताया आरोपी नशे में राक्षस जैसा बर्ताव करता था. पत्नी व बेटियों के साथ मारपीट करता था. पुलिस ने भी इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए शिकायत मिलने के बाद ताबड़तोड़ आरोपी पिता को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया.