ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ महासंग्राम’! दीपक बैज ने मोदी सरकार को ललकारा, बोले- ‘मजदूरों का हक छीन रही है केंद्र सरकार

बेमेतरा: मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी योजना कर दिया गया है. इसके साथ ही मनरेगा के प्रावधानों में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के इस फैसले का पूरे देश में विरोध कर रही है. छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ दीपक बैज मोदी सरकार के इस निर्णय के खिलाफ पदयात्रा कर रहे हैं. वे मनरेगा बचाओ महासंग्राम के जरिए पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरुक करने में जुटे हुए हैं.

बेमेतरा में दीपक बैज की पदयात्रा

मनरेगा बचाओ महासंग्राम और ग्राम पंचायत स्तरीय जनसंपर्क पदयात्रा के जरिए दीपक बैज ने बेमेतरा में हुंकार भरी है. उन्होंने ग्राम पिपरभट्ठा से बहेरा और कुसमी तक लगभग 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली. भोईनाभाटा में पीसीसी अध्यक्ष दीपन बैज ने जन सभा को संबोधित किया और धान की कमी को लेकर साय सरकार पर निशाना साधा. दीपक बैज के साथ इस पदयात्रा में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डबल इंजन की सरकार मनरेगा की रोजगार गारंटी को खत्म करने की साजिश रच रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों के सामने पलायन का संकट खड़ा हो जाएगा. मैं सरकार से तत्काल मनरेगा योजना को सुचारू रूप से चलाने की मांग करता हूं- दीपक बैज, पीसीसी चीफ

दीपक बैज ने मजदूरों के साथ खाया खाना

पदयात्रा के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ग्राम बहेरा में मजदूरों के साथ मुलाकात की. दीपक बैज ने मजदूरों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया. इसके बाद दीपक बैज ने बहेरा के मालगुजार प्रांजल तिवारी के निवास में मजदूरों के साथ जमीन पर बैठकर सादगी से भोजन किया. उन्होंने छोटे बच्चों को गोद में खिलाया.

खाद्य मंत्री के क्षेत्र में धान की कमी चिंताजनक- दीपक बैज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने बेमेतरा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एक बड़े घोटाले की आशंका जताई. दीपक बैज ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के गृह जिला के संग्रहण केंद्र में धान का घोटाला होना दुर्भाग्य है.