ब्रेकिंग
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ...

हैवानियत की हद! पति बोला- ‘दोस्तों से रिलेशन बनाओ वरना बेच दूंगा’, पुलिस के सामने फफक कर रो पड़ी पत्नी; सुनाई टॉर्चर की खौफनाक दास्तां

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने मायके में रह रही एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है. पत्नी ने बताया कि उसका पति घर पर अपने दोस्तों के साथ शराब पिता है और इसके बाद दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता है. पत्नी ने कहा कि जब मैं इसका विरोध करती हूं तो वो मुझे मारता पीटता है और दबाव बनाता है कि अगर दोस्तों के साथ संबंध नहीं बनाओगी तो मैं तुम्हें बाजार में बेच दूंगा.

महिला ने कोतवाली थाने में शनिवार को तहरीर दी है कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रहने वाला पति उसे प्रताड़ित करता है और उससे 4 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है और कह रहा है कि अगर पैसे दे दोगी तो तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा.पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

5 साल पहले हुई थी महिला की शादी

गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह 4 अप्रैल 2021 को सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी. 6 महीने तक उसका वैवाहिक जीवन अच्छे से चला, लेकिन उसके बाद ससुराल में सास, ससुर और उसका पति दहेज की मांग करने लगे और उन लोगों की डिमांड थी वो अपने मायके से 4 लाख रुपए मांग कर लाए, और जब वह इसका विरोध करती थी तो उसे मारा पीटा जाता था.

पीड़ित महिला ने बताया कि उसे ससुराल के लोग तरह-तरह की यातनाएं देते थे. वह लोग उसकी उंगली मोड़ देते थे और उसे मारते-पीटते थे. महिला का आरोप है कि उसका देवर उसके कपड़े फाड़ देता था और इसके साथ अश्लील हरकते भी करता था. महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर आता था और दोस्तों के साथ कमरे में घुस जाता था और वो सब यहां भी शराब पीते थे. मेरा पति अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए कहता था, जब मैं इसका विरोध करती थी तो मुझे धमकी देता था कि मेरे दोस्तों के साथ संबंध बनाओ नहीं तो तुम्हें बाजार में बेच दूंगा.

4 लाख रुपये लाने के लिए मायके भेज दिया

महिला ने बताया कि जब मारपीट और बाकी चीजों की शिकायत उसने अपने तीनों ननदों से की तो उन्होंने कहा कि जो भाई कह रहा है वैसा ही करो. उसने बताया कि 15 जनवरी को उसकी ससुराल वालों ने उसे बस पर बैठा कर उसे उसके घर गोरखपुर स्थित घर भेज दिया. उसके ससुराल वालों और उसके पति ने कहा कि जब 4 लाख रुपए का जब इंतजाम हो जाए, तब मेरे घर आना. इस मामले में महिला की तहरीर पर कोतवाली थाने में उसके पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है.