ब्रेकिंग
Haryana Congress Protest: चंडीगढ़ में 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकार... Ranchi Rain & Storm Alert: रांची में भारी बारिश-आंधी का कहर; डोरंडा में स्कूल बस पर गिरा बड़ा पेड़, ... Giridih Murder News: गिरिडीह में ASI के बेटे की पीट-पीटकर हत्या; SIT गठित, आजसू नेता समेत 6 से अधिक ... Ranchi Violence 2022 Verdict: रांची उपद्रव केस में बड़ी अदालत का फैसला; 5 उपद्रवी दोषी करार, 2-2 साल... Jharkhand Medical News: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें; RINPAS में शुरू होंगी साइक... Yamuna Expressway Bus Fire Update: महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी स्लीपर बस अग्निकांड के बा... Etawah News: सीएमओ ऑफिस के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, एंटी करप्शन टीम ने क... Delhi Crime News Kalka Ji: जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई लड़की से हैवानियत, आरोपियों ने आज़माया खौफनाक ... AI Face Swap Controversy Delhi: जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस ने शुरू... UP ITS 2026 Opening News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन, जानिए कैसे पहुंचे इंडिया ए...

सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी! एक हफ्ते में मांगे 10 करोड़, मैसेज मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर दिलनूर को धमकी दी है, जिसमें 10 करोड़ रुपये की जबरन उगाही मांगी गई है. यह धमकी बी प्राक को भेजे गए मेसेज के माध्यम से दी गई है, जिसमें एक हफ्ते में पैसे देने के लिए कहा गया है. सिंगर और एक्टर बगैरा को भी पहले इस तरह की धमकी मिल चुकी हैं. जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने विभिन्न हस्तियों से जबरन उगाही की मांग की है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी में कहा कि बी प्राक को मैसेज दे देना 10 करोड़ रुपए चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस भी कंट्री में चला जा आसपास का कोई भी मिल गया नुकसान कर देंगे. इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चला तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.

सिंगर बी प्राक को मिली धमकी सिंगर दिलनूर को किए गए कॉल के माध्यम से दी गई है. दिलनूर ने मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है.

एक हफ्ते में दस करोड़ दे दे: धमकी वाला ऑडियो

ये ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई है. इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया. लेकिन, दिलनूर ने कॉल नही उठाया. 6 जनवरी को भी विदेश के नम्बर से कॉल किया गया. दिलनूर कि शिकायत के मुताबिक उसने कॉल उठाई. लेकिन, बात जब अजीब लगी तो उसने कॉल काट दिया. जिसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया.

एक बार पूरा मैसेज सुनिए जिसमें कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया. आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है और विदेश में छिप कर बैठा है.

धमकी वाले ऑडियो में क्या–क्या?

हेलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं. उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी कंट्री में चला जा आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे. इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक नही तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.

इस मैसेज के मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को ही एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर फिलहाल जांच जारी है.

नई साल पर चलाईं थीं गैंग नेकई गोलियां

नए साल की शुरूआत ही लॉरेन्स गैंग ने रोहिणी में 25 राउंड गोली चला कर की थी, जब एक व्यापारी के घर के बाहर शाम 6 बजे 25 राउंड गोली चलाई गई थी, उसके बाद पश्चिम विहार में जिम और पूर्वी दिल्ली में व्यापारी को टारगेट किया गया. मोड्स ऑपरेंडी सेम पहले फोन पर धमकी फिर घर के बाहर गोली चलवाना. हालांकि दिल्ली पुलिस ने दो वारदातों में शामिल बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया.