ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

गौतम गंभीर का उज्जैन में महाकाल अभिषेक: भस्म आरती के दौरान दिखे भक्ति के रंग, मंदिर से बाहर आते ही कही यह बड़ी बात

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में VIP श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान कोच गौतम गंभीर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे. वो यहां सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए. उन्होंने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी. इस दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए. भस्म आरती के दौरान गौतम गंभीर ने नन्दी हाल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया.

शुक्रवार को पूर्व बीजेपी सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए. गंभीर वे रात को ही उज्जैन पहुंच गए थे. सुबह करीब 4 बजे वह मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए. उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए. गौतम गंभीर ढाई घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। सुबह 6:30 बजे वह मंदिर से निकल गए. इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से बाबा महाकाल का प्रसाद व तस्वीर भेंटकर गौतम गंभीर का सम्मान किया.

बाबा महाकाल से क्या मांगा?

महाकाल के दर्शन करने के बाद गौतम गंभीर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा- उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि सब खुश रहें और देश आगे बढ़े और हम मजबूत बने. साथ ही उन्होंने दोबारा दर्शन करने के लिए महाकाल मंदिर आने की बात भी कही. महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था की जमकर तारीफ की. कहा कि यहां की व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं. मुझे बाबा महाकाल के अच्छे से दर्शन हुए हैं. मैं चाहूंगा कि बाबा महाकाल मुझे फिर से बुलाए और मैं उनके दर्शन करने आऊं.

चांदी द्वार से पूजा अर्चना की

गौतम गंभीर चांदी द्वार पर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करते हुए भी देखे गए. पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के बाद नंदी हाल में पहुंचकर बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया और हाथ जोड़ने के साथ ही ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए भी देखे गए.

पहले भी आ चुके हैं बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने

गंभीर आज पहली बार बाबा महाकाल के दरबार नहीं पहुंचे. इसके पहले भी वह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आ चुके हैं. यहां उन्होंने पूर्व में भी भस्म आरती में पहुंचकर बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए थे और यह दिव्य और भव्य भस्म आरती भी देखी थी. और इस आरती को देखने के बाद इस अलौकिक बताया था.