ब्रेकिंग
Amritsar-Bathinda Highway News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; जन्मदिन की खुशियां मातम में ... Punjab Weather Update: पंजाब में 19 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने कई जिलों के लिए जारी किया ये... RSSB Bhandara Update: राधा स्वामी डेरा ब्यास में 21 जून को होगा सत्संग भंडारा; संगत के लिए जारी हुआ ... Panchkula News: गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर सीएम सैनी ने किया नमन; कहा- हरियाणा के पा... Anil Vij Working Style: ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग में अनिल विज की कार्यशैली का असर; योजनाओं के क्र... Panipat News: पेट्रोल-एथेनॉल की मिलावट का बड़ा खुलासा; रिफाइनरी रोड स्थित फैक्टरी में नकली पेट्रोल तै... Mahendragarh News: गांव झगड़ोली की नहर में मिले सेना के दो मोर्टार शेल; इलाके में फैली सनसनी Haryana Aviation News: भिवानी हवाई पट्टी पर सीएम सैनी ने किया नए हैंगर और एटीसी का उद्घाटन; जानें क्... Haryana UG Admission 2026: स्नातक कोर्सेज में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी; अब 30 जून तक करें ऑनलाइन आवे... Kaithal Cyber Crime: फेसबुक पर दोस्ती, फिर लाखों की ठगी; 2 नाइजीरियन नागरिकों समेत 5 गिरफ्तार

एक्सीडेंट के बाद तस्कर मांगता रहा मदद, लोग लूटते रहे शराब; 2 घंटे तक तड़प-तड़पकर कार में ही तोड़ा दम

बिहार के सिवान जिले में तस्करी के लिए ले जाई रही शराब से भरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में शराब तस्कर घायल होकर कार में ही फंस गया. दुर्घटनाग्रस्त कार को देख लोग मौके पर पहुंचे. हैरान करने वाली बात यह है कि लोग कार में फंसे घायल को बचाने की जगह शराब लूटने में लग रहे. करीब दो घंटे तक तड़पने के बाद युवक ने कार में ही दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि सोमवार को सिवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के श्यामपुर पुल के पास शराब से लदी कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर के बाद अनियंत्रित कार पुल के नीचे गिर गई. कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और कार के अंदर फंस गया. हादसा देख लोग दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पहुंचे.

लोग लूट ले गए शराब

लोगों ने देखा कि कार के पास शराब की बोतलें बिखरी हुई हैं. वहीं कार में भी शराब की के कार्टून भरे हुए हैं. यह देख लोग शराब लूटने में लग गए. इस दौरान कार में फंसा घायल युवक अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. जिसके हाथ में जितनी शराब की बोतलें लगीं, वे लेकर भाग गया.

कार में फंसा युवक दो घंटे तक तड़पता रहा. सूचना मिलने पर पहुंचे उत्पाद विभाग ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव निवासी मोहन यादव के पुत्र संजीत यादव के रूप में हुई. मोहन यादव के परिजनों ने बताया कि युवक को कार चलाने के लिए किसी ने कॉल कर बुलाया था.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

युवक कार लेकर यूपी की तरफ गया हुआ था. जब युवक कार लेकर वापस सीवान लौट रहा था, इसी दौरान ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार पुल के नीचे गिर गई, जिसमें कार चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण कार में शराब देख शराब लूटने लगे. जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक लोग काफी शराब को लूट कर फरार हो गए थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है.