ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

औरंगजेब नहीं है प्रासंगिक… कब्र विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आया बड़ा बयान

महाराष्ट्र के नागपुर में इस समय मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 3 दिवसीय बैठक के चलते अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस पीसी के दौरान सुनील आंबेकर से औरंगजेब को लेकर सवाल पूछा गया. उन से पूछा गया कि क्या अभी भी औरंगजेब प्रासंगिक है?

जहां इस वक्त औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर बवाल मचा हुआ है. इसी बीच सुनील आंबेकर से जब नागपुर में हुई हिंसा और औरंगजेब की कब्र को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए अच्छी नहीं है. पुलिस ने इस पर एक्शन लिया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. साथ ही मुगल बादशाह को लेकर उन्होंने कहा, औरंगजेब प्रासंगिक नहीं है.

संघ की तीन दिवसीय बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 3 दिवसीय बैठक 21 से 23 मार्च तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुरू होने जा रही है, 19 मार्च को इस बैठक को लेकर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान प्रचार प्रमुख ने 3 दिवसीय होने वाली बैठक को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, बैठक में देश भर से प्रतिनिधि शामिल होंगे. संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी हिस्सा बनेंगे. उन्होंने जानकारी दी कि बैठक की शुरुआत 21 मार्च को सुबह 9 बजे होगी और 23 तारीख की शाम तक बैठक होगी. यह संघ की रचना में सबसे महत्वपूर्ण बैठक है.

बैठक में रखे जाएंगे दो प्रस्ताव

प्रचार प्रमुख ने बताया कि इस बैठक में दो प्रस्ताव अनुमोदन के लिए रखे जाऐंगे. जिसमें पहला प्रस्ताव होगा, बांग्लादेश के बारे में भूमिका और दूसरा प्रस्ताव होगा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा और आगामी योजना के बारे में चर्चा होगी.

संघ के 100 साल पूरे होने जा रहे

सुनील आंबेकर ने जानकारी दी कि आने वाली विजयादशमी को संघ के 100 साल पूरे हो रहे हैं. 1925 में संघ का कार्य नागपुर में शुरू हुआ था और उसके बाद पूरे देश में इसका विस्तार हुआ. इस बैठक में शाखा के विस्तार की जो पूरी एक योजना थी, उसकी भी पूरी समीक्षा होगी, लक्ष्य को लेकर समीक्षा होगी. साथ ही विजयादशमी 2025 से 2026 तक का साल शताब्दी वर्ष माना जाएगा. इस दौरान जो भी प्रोग्राम होंगे उस पर भी इस बैठक में चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा. इसी के बाद उन निर्णयों को सार्वजनिक भी किया जाएगा.

PM की नागपुर यात्रा को लेकर क्या कहा?

सुनील आंबेकर से जब सवाल किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को नागपुर जा रहे हैं तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, अच्छा है स्वागत है. बैठक को लेकर उन्होंने कहा, समाज के लोगों की सहभागिता कैसे बढ़ाई जाए इस पर भी चर्चा होगी. हालांकि, 4 सालों के बाद बेंगलुरु में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक हो रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि दत्तात्रेय होसबोले जी इस बैठक पर पीसी करेंगे और प्रेस से सवाल लेंगे.